Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

ट्राइसिटी का सबसे बड़ा कॉकटेल गार्डन रोमियो लेन का ज़ीरकपुर में आगाज़

Updated on Saturday, August 24, 2024 21:23 PM IST

ज़ीरकपुर, 24 अगस्त, 2024: ट्राईसिटी का सबसे बड़ा कॉकटेल गार्डन रोमियो लेन ज़ीरकपुर में लांच हो गया है जिससे यहां पाक कला की उत्कृष्टता और नाइटलाइफ़ के एक नए युग की शुरुआत हुई है। अपने विशिष्ट 'एएम टू पीएम' एक्सपीरियंस और शानदार सनसेट दृश्यों के लिए प्रसिद्ध, रोमियो लेन एक बड़े टैरेस कैफे के साथ जीरकपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए मनोरंजन और भोजन प्रदान करेगा।गोवा, दिल्ली और गुड़गांव जैसे शहरों में पहले से ही एक प्रसिद्ध नाम, रोमियो लेन पूरे भारत में लाइव नाइटलाइफ़ और नवीन भोजन का पर्याय बना हुआ है।

जीरकपुर में अपने विस्तार के साथ, रोमियो लेन अब 16 शहरों में संचालित हो रहा है जबकि दुबई सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 और शाखाएं खोलने की इसकी योजना बनाई गई है।

 

रोमियो लेन के चेयरमैन सौरभ लूथरा ने लॉन्च पर अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि ज़ीरकपुर एक उभरता हुआ शहर है, जिसकी बढ़ती आबादी नए अनुभवों और उच्च गुणवत्ता वाले भोजन विकल्पों के लिए उत्सुक है। हमने यहां एक ऐसी जगह की जरूरत महसूस की जो दिन भर के अलग-अलग मूड को पूरा करते हुए आराम और उत्साह दोनों प्रदान करे। रोमियो लेन हमारी इस आवश्यकता का उत्तर है -एक ऐसा स्थान जहां लोग शांत सुबह की कॉफी से लेकर रात तक के आनंददायक भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं।''

फ्रैंचाइज़ पार्टनर मुनीश अरोड़ा ने मीडिया अतिथियों से बातचीत की और उन्हें रोमियो लेन ब्रांड के गर्मजोशी भरे आतिथ्य का एहसास कराया।

 

रोमियो लेन जीरकपुर के दूसरे फ्रैंचाइज़ पार्टनर रमन फुटेला ने लांच करने की बात को साझा करते हुए कहा कि जीरकपुर के तेजी से विकास और यूनिक लाइफस्टाइल के अनुभवों की बढ़ती मांग ने इस बेहतरीन गंतव्य रोमियो लेन को निवासियों के लिए एक आदर्श स्थान बनाया है। हमने एक ऐसा माहौल तैयार किया है जो मॉडर्न कम्फर्ट के साथ नेचर इंस्पायर्ड एसथेटिक्स का मिश्रण है, जो एक यादगार अनुभव प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य निवासियों को एक ऐसी जगह प्रदान करना है जहां वे भोजन और मनोरंजन का सर्वोत्तम आनंद लेने के साथ-साथ रोजमर्रा की भागदौड़ के बाद यहां सुकून के पल गुजार सके।

रोमियो लेन ज़ीरकपुर केवल एक स्थान मात्र ही नहीं बल्कि यह विकास के पथ पर अग्रसर शहर के विकास का प्रतीक भी है, जो निवासियों को आराम करने, भोजन करने और सामाजिक मेलजोल के लिए एक गतिशील स्थान प्रदान करता है। अपनी अनूठी अवधारणा और आकर्षक माहौल के साथ, रोमियो लेन ज़ीरकपुर के उभरते सामाजिक परिदृश्य में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X