मोहाली । ट्राइसिटी के जाने-माने ब्रांड्स - डांस पे चांस और कुशान प्रोडक्शंस ने तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया। ये ब्रांड्स अब बॉलीवुड के क्षेत्र में भी प्रवेश करने की इच्छा रखते हैं। डांस पे चांस और कुशान प्रोडक्शंस की प्रबंध निदेशक जगदीप कौर ने कहा, "यह त्यौहार हमारे पंजाबी विरसा से जुड़ा है और इस आयोजन के साथ ही डांस पे चांस और कुशान प्रोडक्शंस ने भी अपने 9 सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। हमें अपने संगठनों की सफलता का जश्न मनाते हुए खुशी हो रही है और उम्मीद है कि हम और भी कई सफलता की कहानियां गढ़ेंगे।
महिलाओं ने डांस प्रस्तुति दी, विभिन्न खेल खेले, तंबोला में भाग लिया और पंजाबी भोजन का आनंद लिया। रैंप वॉक का भी आयोजन किया गया और फिर विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। हमारी तीज क्वींस की विजेता (हर्षिता सूद) प्रथम रनर अप (प्रीशा गोयल) द्वितीय रनर अप (इंद्रप्रीत कौर) श्रीमती कॉन्फिडेंट (डॉ. प्रियंका वर्मा) पंजाबन मुटियार विजेता (गुरिंदर गौरी) रही I
सभी ने इसका भरपूर आनंद लिया। हैप्पी वर्ल्ड क्लब के सहयोग से सभी महिलाओं को गो ग्रीन को बढ़ावा देने के लिए जूट बैग उपहार में दिए गए। सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया और व्यवस्था की सराहना की।