Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

टीम शेर-ए-लुधियाना प्रो पंजा लीग में डेब्यू के लिए तैयार, द ग्रेट खली बने ब्रांड एम्बेसडर

Updated on Friday, August 09, 2024 19:26 PM IST

लुधियाना । शेर-ए-लुधियाना आर्म रेसलिंग टीम ने 9 अगस्त, 2024 को रैडिसन ब्लू, लुधियाना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रो पंजा लीग में अपनी एंट्री की घोषणा की। पहले यह टीम लुधियाना लायंस के नाम से जानी जाती थी, लेकिन अब नए नाम के साथ टीम ने द ग्रेट खली को ब्रांड एम्बेसडर के रूप में पेश किया। खली, जो लुधियाना की ताकत और गर्व का प्रतीक हैं, टीम के नए चेहरे बने हैं।


इस कार्यक्रम का आयोजन वी कॉर्प एक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था। द ग्रेट खली के साथ जुड़ने से टीम की पहचान और मजबूत होगी और खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा बनेगी। इस मौके पर वी कॉर्प के संस्थापक आयुष लालवानी ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व का पल है। द ग्रेट खली के साथ हमारी टीम अब और भी ताकतवर बनेगी और हम आर्म रेसलिंग में नई ऊंचाइयां छूने के लिए तैयार हैं।


द ग्रेट खली ने कहा कि मैं शेर-ए-लुधियाना के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। आर्म रेसलिंग में ताकत, रणनीति और जुनून की जरूरत होती है, और यह सब मैंने इस टीम में देखा है। हम साथ मिलकर नए खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे और इस खेल को और भी ऊंचाई पर ले जाएंगे।


इस मौके पर प्रो पंजा लीग के को फाउंडर परवीन डबास ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि प्रो पंजा लीग का पहला सीजन शानदार रहा और 32 मिलियन लोगों ने इसे देखा। शेर-ए-लुधियाना टीम ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई। मैं टीम मालिकों को बधाई देना चाहता हूँ कि उन्होंने खेल को समझा और 'द ग्रेट खली' को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया, जो 'भारत की खेल' भावना को दर्शाते हैं और एक देसी हीरो हैं जिन्हें देश के लाखों लोग प्यार करते हैं। मैं अगले सीजन का इंतजार कर रहा हूँ और मुझे यकीन है कि शेर-ए-लुधियाना एक ऐसी टीम होगी जिस पर सबकी नजर होगी।

शेर-ए-लुधियाना टीम में कश्मीरी कश्यप, कृतिका दास, तौहीद शेख और शिवांशु कौशिक जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। ये खिलाड़ी अपने दम पर टीम को प्रो पंजा लीग में एक मजबूत दावेदार बना रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X