चंडीगढ: मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा आज जंगे आजादी मेमोरियल फाउडेशन के सदस्य सचिव डा. बरजिन्द्र सिंह हमदर्द की अध्यक्षता अधीन दस सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जोकि कौमी आजादी की लडाई में पंजाबियों द्वारा डाले गये योगदान को दर्शाने वाली बनाई जाने वाली विश्व स्तरीय यादगार के निर्माण के लिए प्रसिद्ध ईमारत साजों की सेवाए लेने के लिए नीति बनाएगी।
यह फैसला आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता अधीन उनके निवास पर हुई बैठक में लिया गया। इस दस सदस्यीय कमेटी में स. बरजिन्द्र सिंह के अतिरिक्त स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पंजाब श्री मदनमोहन मित्तल ,भाजपा के भूतपूर्व मंत्री श्री बलराम जी दास टंडन,सदस्य राज्य सभा स.बलविन्द्र सिंह भूदड़,भूतपूर्व मंत्री स. सेवा सिंह सेखवां, मुख्य सदसीय सचिव श्री सोम प्रकाश, मुख्यमंत्री के सलाहकार स. महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, मुख्य सचिव श्री राकेश सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एस के संधू के अतिरिक्त सांस्कृतिक मामले विभाग के प्रमुख सचिव श्री एस एस चन्नी शामिल है। इस कमेटी को मुख्यमंत्री ने अधिकार दिये है कि यह वरिष्ट और विश्व प्रसिद्ध ईमारत साजों के पैनल में अच्छी प्रतिभा रखने वाले और इस प्रकार की यादगार बनाने का अनुभव रखने वाले ईमारत साजों को चुने। स. बादल ने कमेटी को देश के जाने माने ईमारत साजों के साथ सलाह करने के लिए भी कहा ताकि उनकी सलाह अनुसार इस विश्व स्तरीय यादगार की स्थापना के लिए ईमारतसाजों का चयन किया जा सके। मुख्यमंत्री ने डा. बरजिन्द्र सिंह द्वारा रखे गये प्रस्ताव की प्रशंसा की जिसमें जंगे आजादी में पंजाबियों द्वारा डाले योगदान को दर्शाने के लिए फीचर कम डाक्यूमैटरी फिल्म ओैर लेजर शो तैयार किये जाने की बात कही गई।
डा. हमदर्द द्वारा दी सलाह को मानते हुये मुख्यमंत्री ने देश के प्रसिद्ध फिल्म साजो जैसे की शाम बेनेगल, श्री गोबिंद नहलानी और प्रकाश झां जैसे प्रसिद्ध हस्तियों का सहयोग 90 मिनट की बनने वाली फीचर कम डाक्यूमैटरी फिल्म के लिए लेने को हरी झंडी दी इस फिल्म में पंजाबियों के जंगे आजादी में डाले योगदान को दर्शाया जाना है और यह फिल्म हिंदी,पंजाबी और अंग्रेजी मेे बनेगी मुख्यमंत्री द्वारा डा. बरजिन्द्र सिंह हमदर्द की अध्यक्षता अधीन बनाई गई सब कमेटी को यह अधिकार दिये कि वह देश की प्रसिद्ध कंपनियों जोकि ऐतिहासिक मुवमैंटों पर आधारित लेजर शो बना कर लाईट एंड साउड द्वारा दर्शकों के समक्ष पेश करती है से बातचीत करे इस सब कमेटी में डा हमदर्द के अतिरिक्त मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव,सांस्कृतिक मामले के प्रमुख सचिव,रंग मंच की प्रसिद्ध हस्ती केवल धालीवाल , प्रमुख फिल्मी हस्ती अमरीक सिंह गिल्ल,भूतपूर्व एम पी तरलोचन सिंह,पंजाबी विश्व विद्यालय पटियाला के उपकुलपति प्रो. जसपाल सिंह और मुख्य संसदीय सचिव श्री सोम प्रकाश सदस्य के रूप मेंशामिल है जबकि प्रसिद्ध टी वी हस्ती लखविन्द्र सिंह जोहल स्पैशल इनवाइटी के तौर पर इस कमेटी में शामिल किये गये है। स. बादल द्वारा अक्षरधाम मंदिर अहमदाबाद और दिल्ली व तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नादेंड में दिखाए जा रहे लेजर शो की भरपूर प्रशंसा भी की।
मुख्यमंत्री ने कमेटी को लगातार बैठक करते रहने के निर्देश भी दिये ताकि इस कौमी विरासत वाली यादगार को निश्चित समय में पूरा किया जा सके जिसने भारतीय आजादी के इतिहास में पंजाबियों डाले योगदान को पेश करके आने वाली पीढियों के लिए मार्ग दर्शक बनना है। मुख्यमंत्री ने कमेटी फाउडेशन के सदस्यों को समूह रस्मे निश्चित समय मेें पूरी करके इस यादगार को दो वर्ष के समय मेे पूरा करने के निर्देश दिये उन्होने फाउडेशन को विश्वास दिलाया कि सरकार द्वारा फंडों की कोई कमी नही आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कार्यकारी कमेटी को तकनीकी और वितीय बीडज बनाने के लिए ई ओ एल कनसलटैंट की सेवाए लेने और किसी खास व्यक्ति या एंजेसी की सेवाए लेने के लिए भी अधिकार दिये मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि वह यादगार बनने वाले स्थान के समीप ग्रीड सैपरेटर बनाने के लिए नेशनल हाइवे अथारटी आफ इंडिया से बातचीत करे। मुख्यमंत्री ने यादगार का साइट प्लान पूरा होने के बाद यादगार निर्माण के लिए सिविल वर्क का कार्य देश की प्रसिद्ध निर्माण संस्था को देने की बात कही।
बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पंजाब श्री मदनमोहन मित्तल ,भाजपा के भूतपूर्व मंत्री श्री बलराम जी दास टंडन,सदस्य राज्य सभा स.बलविन्द्र सिंह भूदड़,भूतपूर्व मंत्री स. सेवा सिंह सेखवां, मुख्य सदसीय सचिव श्री सोम प्रकाश, मुख्यमंत्री के सलाहकार स. महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, अजीत ग्रुप के मैनजिंग एडीटर डा. बरजिन्द्र सिंह हमदर्द ,मुख्य सचिव श्री राकेश सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एस के संधू के अतिरिक्त सांस्कृतिक मामले विभाग के श्री एस एस चन्नी ,मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव स. गगनदीप सिंह बराड़ व फाउडेशन के सी ई ओ श्री विनय बुबलानी उपस्थित थे।