चंडीगढ : पंजाब सरकार ने समूह विभागों को आई ए एस /पी सी एस व अन्य कर्मचारियों / अधिकारियों के नई पैंशन स्कीम अधीन कटौती /डी ए के बकाए या किसी अन्य बकाए की कटौती के असल शडयुल /चालान सीधे तौर पर डिप्टी डायरैक्टर पैंशन , मोहाली को भेजने संबधी निदे्रश दिये है।
पंजाब सरकार के वित विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त संबधी लिखित निर्देश जारी करके कहा गया है कि आई ए एस /पीसी एस अधिकारियों संबधी डाटा डिप्टी डायरैक्टर पैंशन ,मोहाली और तसदीक श्ुादा कापी सहित वाउचर नम्.बर और तिथि के प्रसोनल विभाग की ए एस आर एल शाखा को भेजे जाए जब कि अन्य कर्मचारियों/अधिकारियों संबधी डाटा डिप्टी डायरैक्टर पैंशन मोहाली को भेजा जाए
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जो अधिकारी व कर्मचारी डेपुटेशन पर तैनात है उनकी कटोैती और बनता मैचिंग श्ेायर संबधित कार्यालय द्वारा चालान के जरिए संबधित खजाना दफतर में जमा करवाया जाना है। ऐसे दफतर मूल चालान , जिस में कर्मचारी के परान नम्बर , नाम और पीत्री विभाग दर्शाया हो सीधे डिप्टी डायरैक्टर पेैंशन मोहाली को भेज जाए जबकि आई ए एस/पी सी एस अधिकारियों संबधी इस पूर्ण जानकारी की तसदीक शुदा कापी प्रसोनल विभाग की ए एस आर एल शाखा को भेजी जाए।