चंडीगढ: पंजाब सरकार ने समूह विभागों को निर्देश जारी करके ठेके के आधार पर भर्ती किये गये कर्मचारियों की पूर्ण जानकारी संबधित प्रफार्मे पर भेजने के आदेश दिये है।
पंजाब सरकार के प्रसोनल विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि जारी निर्देशों में विभागों को उपरोक्त संबधी सूचना ई मेल आई डी (PP4personnel@gmail.com) पर भेजने या दस्ती प्रसोनल विभाग की पी पी -4 शाखा को भेजे जाने के लिए कहा गया है। उन्होने कहा कि संबधित विभाग द्वारा सीधे तौर पर ठेके पर रखे , विभाग द्वारा भिन्न भिन्न प्रोजैक्टो जैसे एन आर एच एम , एस एस ए और डब्लयू बी में ठेके पर रखे, विभागों द्वारा सोसायटियों से ठेके पर लिए गये और विभागो द्वारा सर्विस प्रोवाइडरों द्वारा आउट सोरस किये गये ठेका आधारित कर्मचारियों का पूरा विवरण मांगा गया है।