Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हेल्थ

More News

मल में खून आना, वजन कम होना और सांस फूलना सारकोमा के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं: डॉ. केतन डांग

Updated on Sunday, July 07, 2024 11:18 AM IST

चंडीगढ़, 6 जुलाई, 2024: सारकोमा दुर्लभ कैंसर है जो मांसपेशियों, वसा, रेशेदार, कार्टिलेज(नर्म हड्डी), नसों और गहरी त्वचा के ऊतकों में होते हैं और यही से इसकी शुरुआत होती है।

सारकोमा और इससे संबंधित जटिलताओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से, हर साल जुलाई में विश्व सारकोमा महीना मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय " लोगों में जागरूकता बढ़ाना" है।

फोर्टिस अस्पताल मोहाली के ऑन्कोलॉजी के कंसल्टेंट डॉ. केतन डांग ने एक सलाह में सारकोमा के कारणों, लक्षणों और पता लगाने के तरीकों के बारे में चर्चा की।

यह बताते हुए कि सारकोमा एक दुर्लभ घातक ट्यूमर कैंसर है जो शरीर में अन्य ऊतकों को जोड़ने वाली कोशिकाएँ में विकसित होता है, डॉ. डांग ने कहा, "हालाँकि ये कैंसर शरीर में कहीं भी विकसित हो सकते हैं, ये ज़्यादातर हाथ, पैर, छाती और पेट पर पाए जाते हैं।"

सारकोमा के लक्षणों पर चर्चा करते हुए, डॉ. डांग ने कहा, "दर्द रहित गांठ या कोई सूजन चिकित्सा हस्तक्षेप की मांग करती है। मल में रक्त, पेट में दर्द, वजन कम होना और सांस लेने में तकलीफ़ होने पर ऑन्कोलॉजिस्ट को दिखाना चाहिए। कुछ सारकोमा आस-पास की नसों और अंगों पर दबाव डाल सकते हैं, जिससे दर्द और सांस लेने में समस्या हो सकती है। बोन (हड्डी) सारकोमा हाथ या पैर, धड़ या पीठ में दर्द और/या सूजन का कारण बनता है। यह जोड़ों की हरकत को प्रभावित करता है, बिना किसी स्पष्ट कारण के बुखार और हड्डियों के फ्रैक्चर का कारण बन सकता है।"

सारकोमा के विभिन्न प्रकारों पर प्रकाश डालते हुए, डॉ. डांग ने कहा, "इनमें मुख्य रूप से सॉफ्ट-टिशू सारकोमा, सिनोवियल सारकोमा, लिपोसारकोमा, डी-डिफरेंशिएटेड लिपोसारकोमा, मैलिग्नेंट पेरीफेरल नर्व शरथ ट्यूमर, लो ग्रेड फाइब्रोमाइक्सॉइड सारकोमा, इविंग सारकोमा, ओस्टियोसारकोमा, चोंड्रोसारकोमा आदि शामिल हैं।"

डॉ. डांग ने कहा कि सारकोमा के निदान में ट्यूमर के बायोप्सी और हिस्टोपैथोलॉजिक मूल्यांकन के साथ-साथ इम्यूनोहिस्टोकेमिस्ट्री और मॉलिक्यूल टेस्टिंग शामिल हैं। उन्होंने कहा, "एक पूर्ण मूल्यांकन में आमतौर पर पीईटी-सीटी स्कैन के माध्यम से छाती, पेट और शरीर के बाकी हिस्सों की इमेजिंग शामिल होती है।"

 

उपचार प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देते हुए, डॉ. डांग ने कहा, "इनमें सर्जरी, रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी शामिल हैं। ये मूल रूप से ट्यूमर के चरण और प्रकार पर निर्भर करते हैं। फोर्टिस अस्पताल मोहाली में, मॉलिक्यूल टेस्टिंग किया जाता है जिसके बाद सारकोमा रोगियों को लक्षित चिकित्सा और इम्यूनोथेरेपी दी जाती है। ट्यूमर बोर्ड में एक सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और पैथोलॉजिस्ट शामिल हैं, जो उपचार की सर्वोत्तम विधि पर विचार-विमर्श करते हैं और रोगी के लिए उपचार रणनीतियों की सावधानीपूर्वक योजना बनाते हैं।”

Have something to say? Post your comment
फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

: फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

: भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

: वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

: सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

: क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

: 5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

: 66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

: बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

: आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

: पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

X