चण्डीगढ़ : शिक्षा विभाग के लीगल सैल द्वारा जनतक सुनवाई श्रीमती कविता सिंह आईएएस, विशेष सचिव स्कूल शिक्षा पंजाब की अध्यक्षता अधीन आयोजित की गई थी जिसमें 100 केसों की सुनवाई हुई थी जिनमें केसों से स बन्धित पटीशनरों को बुलाया गया था। इनमें से 62 क ेसों का मौके पर निपटारा करते हुए बनते योग्य आदेश जारी किये गये और शेष केसों सबन्धी शीघ्र निपटाने के लिए स बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिये गये हैं।
इस बात की जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा विभाग के 25 कर्मचारियों द्वारा अपने सेवा मामलों स बन्धी शिकायतें/ आवेदन सचिव स्कूल शिक्षा पंजाब द्वारा सुनकर स बन्धित अधिकारियों को इनका शीघ्र निपटारा करने के लिए निर्देश दे दिये। शिक्षा विभाग द्वारा अपने कर्मचारियों के ल िबत कोर्ट केस/ सेवा मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए अगली जनतक सुनवाई शीघ्र ही निश्चित की जाएगी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस जनतक सुनवाई में शिक्षा विभाग के श्री हरबंस सिंह विशेष कार्य अधिकारी (लिटीगेशन) और, डीपीआई सैकेण्डरी व एलीमैंटरी द्वारा भाग लिया गया।