चंडीगढ़ । पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में प्रोफेसर एमेरिटस और उसी संस्थान के पूर्व डीन तथा वर्तमान में फोर्टिस अस्पताल, मोहाली, पंजाब में पल्मोनरी मेडिसिन और क्रिटिकल केयर मेडिसिन के डायरेक्टर डॉ. दिगंबर बेहरा ने 3 वर्षों की अवधि के लिए नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रेसिडेंट का पदभार संभाला है। उन्होंने एम्स, जोधपुर में आयोजित एक दीक्षांत समारोह में आउटगोइंग प्रेसिडेंट डॉ. एस के सरीन से कार्यभार संभाला। समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि थे।