Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

माजरी चौक पर राहगीर थे परेशान, स्पीकर ने मौके पर पहुंचे तो तुरंत समाधान

Updated on Thursday, June 20, 2024 09:40 AM IST

पुलिस ने हटाई बैरिकेडिंग, महीनों बाद ट्रैफिक लाइट चालू
एनएचएआई निदेशक का वादा : जल्द पूरा होगा जीरकपुर-पंचकूला बाइपास
पंचकूला, 19 जून - हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने माजरी चौक पर महीनों से जारी ट्रैफिक समस्या पर कड़ा संज्ञान लिया है। बुधवार शाम वे अचानक यहां पहुंचे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से जवाब मांगा। स्पीकर की सख्ती के बाद पुलिस ने माजरी चौक से बैरिकेडिंग हटाकर ट्रैफिक लाइट चालू कर दी। यहां कई महीनों से इस प्रकार बैरिकेडिंग की हुई थी कि गवर्नमेंट कॉलेज की तरफ से जीरकपुर की दिशा में जाने के लिए घग्गर नदी के बाद वाले कट से घूम कर आना पड़ रहा था। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। अब यह चौक पूरी तरह से खोल दिया गया है।


माजरी चौक और इसके आसपास की सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए भी विधान सभा अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। एनएचएआई निदेशक प्रदीप अत्री ने बताया कि प्राधिकरण जल्द ही जीरकपुर-पंचकूला बाइपास बनाने जा रहा है। यह बाइपास गमाडा एयरोसिटी से शुरू होकर, डेक्लाथन, नगला, सनौली, डफरपुर से घग्गर किनारे होते हुए पंचकूला के खड़क मंगोली के पास पंचकूला-कालका हाईवे से जुड़ेगा।

इस बाइपास के बनने से शहरवासियों को पंचकूला और जीरकपुर में होने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए भूमि का अधिग्रहरण हो चुका है। विधान सभा अध्यक्ष ने एनएचएआई अधिकारियों से कहा कि इस प्रोजेक्ट को जल्द सिरे चढ़ाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। इससे पहले माजरी चौक पर फुटओवरब्रिज भी बनाया जा रहा है। इससे रोड क्रॉसिंग के वक्त होने वाले हादसों से बचा जा सकेगा। वहीं चौक के आसपास सौंदर्यीकरण का जिम्मा नगर निगम के आयुक्त सचिन गुप्ता ने लिया।
फोटो कैप्शन :
1. पंचकूला के माजरी चौक पर अधिकारियों से बातचीत करते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता।
2. पंचकूला के माजरी चौक पर विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के दौरे के बाद पुलिस बैरिकेडिंग हटाकर चालू की ट्रैफिक लाइट।
3. जीरकपुर-पंचकूला बाइपास का नक्शा।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X