Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

नगराधीश ने टाउन पार्क में  स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई मैराथन रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Updated on Thursday, June 20, 2024 09:26 AM IST

अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस में जिले के नागरिकों से  ज्यादा से ज्यादा भागेदारी सुनिश्चित करने का किया आह्वान


पंचकूला 19 जून- जिला प्रशासन एवम पतंजलि योग समिति के सहयोग से सैक्टर- 5 स्थित टाउन पार्क में आज स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई मैराथन रैली को नगराधीश मन्नत राणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 उन्होने अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस 21 जून को जिले के नागरिकों से अपनी ज्यादा से ज्यादा भागेदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।
 उन्होने बताया कि मैराथन रैली सैक्टर-5 टाउन पार्क से शुरू होकर परेड ग्राउंड तक गई।

 इसके उपरांत एसडीएम गौरव चौहान, जिला परिषद के सीईओ गगनदीप के नेतृत्व में परेड ग्राउंड में लगभग 2000 बच्चों ने योग अभ्यास किया। पतंजलि समिति के कई पदाधिकारियों ने योग करवाया तथा योग के लाभ बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प करवाया।

मैराथन में  आज स्कूली बच्चों ने  हाथों में बैनर, झंडे लेकर जिला के नागरिकों को योग करने व उनको प्रोत्साहित करने का संदेश दिया और योग दिवस पर ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि योगा करने से शरीर तंदरूस्त रहता है। लगातार योग करने से शरीर से अनेकों  विकार खत्म हो जाते है। आज योग अभ्यास हरियाणा में ही नहीं पूरे देश व दुनिया में लाखों करोडों लोगों द्वारा किया जाता है।

नगराधीश ने बताया कि 21 जून को जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस परेड ग्राउंड सेक्टर- 5 में मनाया जाएगा। इस जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में 5000 से अधिक बच्चें व जिला के नागरिक  भाग लेंगे।  उन्होने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद 21 जून को 3 बजे लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में सेमिनार वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।

नगराधीश ने सभी विभागाध्यक्षों से आह्वान किया कि वे अपने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेना सुनिश्चित करें।
मैराथन व योगा अभ्यास में एसडीएम गौरव चौहान, जिला परिषद के सीईओ गगनदीप सिंह,जिला आयुर्वेदिक अधिकारी दिलीप मिश्रा,हरियाणा रोडवेज के प्रबंधक अशोक कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या छिकारा सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X