श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने आयोजित किया 118 वां अन्न भंडारा
पंचकुला 18 जून 2024: शास्त्रों में वर्णित है कि अन्न दान करने या अन्न भंडारा लगाने से जीवन सुखमयी हो जाता है। क्योंकि ये मानवता के लिए उठाया गया एक ऐसा कदम है जो जीवन का संचारण करता है और जीवन प्रदान करता है। यह बात औद्योगिक क्षेत्र 1 में श्री श्याम करूणा फाउंडेशन द्वारा आयोजित 118 वें अन्न भंडारे में फाउंडेशन के संस्थापक व समाज सेवी अमिताभ रुंगटा ने कही, जिनके नेतृत्व में अन्न भंडारा आयोजित करवाया गया था।
रूंगटा ने कहा कि जहाँ लोग घर में शांति पाठ या हवन करवाकर जीवन को सुख शांति से भरपूर करने की मंगल कामना भगवान के समक्ष करते है उसी प्रकार लोग अन्न भंडारे को भी एक अन्य विकल्प चुन सकते है क्योंकि इससे सुख समृद्धि आती है।
भंडारे के दौरान रुंगटा के साथ अनुपमा रुंगटा, चैतन्य रुंगटा, प्रगति, सुखपाल सिंह, सुरेश जांगरा, विशेष रूप से उपस्थित थे।