19 जून को योग मैराथन और पायलट रिहर्सल होगी
पंचकूला, 18 जून - उपायुक्त डा. यश गर्ग ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस परेड ग्राउंड सेक्टर 5 में मनाया जाएगा। इस जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में 5000 से अधिक लोग योग कर लाभान्वित होंगे। उपायुक्त आज लघु सचिवालय कांफ्रेंस हाल में योग दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में एंबूलेंस और चिकित्सक के अलावा ओआरएस के साथ पर्याप्त मात्रा में पेयजल का प्रबंध किया जाए। उन्होंने कहा कि योग में 9 वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को शामिल किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी सभी आवश्यक कार्रवाई करें और नोडल अधिकारी सभी आवश्यक प्रबंध समय करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योगा कार्यकर्म में खेल, पुलिस और शिक्षा विभाग का अहम रोल होता है। इसलिए संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्य करें।
उपायुक्त ने कहा कि योग अभ्यास में भाग लेने वालों के लिए कैम्पर और गिलास का प्रबंध किया और गिलासों का निष्पादन करने के लिए निगम द्वारा कूड़ेदान का भी आवश्यक प्रबंध किया जाए। इसके अलावा सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
डा. यश गर्ग ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेना सुनिश्चित करें। इसके अलावा विद्यार्थियों को लाने व ले जाने के लिए बसों का प्रबंध किया जाए। बागवानी विभाग के अधिकारी समारोह की डेकोरेशन का कार्य करें।
डा. यश गर्ग ने कहा कि 19 जून को प्रातः 6.30 बजे टाउन पार्क से मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जो परेड ग्राउंड में संपन्न होगी। इसमें स्कूली बच्चे हाथों में बैनर, झंडे लेकर योग का संदेश देंगे। इसके बाद परेड ग्राउंड में योग का अभ्यास करवाया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी करने के लिए आरडब्लूए तथा रेजिडेंट वेलफेयर का सहयोग लिया जाए।
बैठक में एसडीएम गौरव चैहान, जिला परिषद के सीईओ गगनदीप सिंह, नगराधीश मन्नत राणा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजन सिंगला सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।