Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे गुलशन की मौके पर ही बनाई पीपीपी आईडी - उपायुक्त

Updated on Tuesday, June 18, 2024 17:53 PM IST

परिवार पहचान पत्र से संबन्धित शिकायतों के लिए जिला स्तर पर गठित किया पीपीपी सुनवाई सैल

पंचकूला, 18 जून - उपायुक्त डा. यश गर्ग की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आई शिकायतों में से अधिकतर का समाधान किए जाने से निर्देश दिए गए। शिविर में परिवार पहचान पत्र बनवाने की शिकायत को लेकर पहुंचे गुलशन को मौके पर ही पीपीपी आईडी बनाकर दी गई। उपायुक्त ने शिविर में परिवार पहचान पत्र से संबन्धित शिकायतों की ज्यादा संख्या को देखते हुए अलग से जिला स्तर पर पीपीपी सुनवाई सैल का गठन किया। ऐसे में एक समय में डबल शिकायतों को सुनकर समाधान किया जा सकेगा।


डा. यश गर्ग ने अमृत लाल द्वारा दी गई शिकायत पर डीडीपीओ को निर्देश दिए कि गांव मानक टबरा के तालाब से किये गए कब्जा होने का मौके मुआयना करके सही पाया जाने पर हटवाया जाए। रामचंद्र की शिकायत पर गांव त्रिलोकपुर में 100-100 गज के प्लाट गलत लोगों को दी जाने की शिकायत के जांच करने के लिए डीडीपीओ को निर्देश दिए। अजीतराम शर्मा की शिकायत पर गांव त्रिलोकपुर सरपंच की शैक्षिणक योग्यता की जांच करवाने के उपायुक्त ने निर्देश दिए।


उपायुक्त ने मोरनी क्षेत्र के गांव भोज पोंटा की पंचायत द्वारा भूमि का रेजूलेशन आने पर बीएसएनएल कंपनी का टावर लगवाकर लोगों को जल्द नेटवर्क मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। सरपंच प्रतिनिधि की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी एंड बीएंडआर विभाग को भोज पोंटा स्कूल तक जाने वाले रास्ते को पक्का करने के निर्देश दिए।


डा. यश गर्ग ने तरषेम की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि वन विभाग के पास जल्द से जल्द पैसे जमा करवाएं, ताकि कैमवाला से शेर गुजरान जाने वाली सड़क के बीच खड़े बिजली के खंभे और अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा करवाया जा सके।


उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी विभाग को गांव सरकपुर के 44 फीट वाले रास्ते की निशानदेही करवाकर नजायज कब्जा छुड़वाने के लिए निर्देश दिए। निशानदेही के लिए 20 जून का दिन निर्धारित किया गया।


उपायुक्त ने कच्चे मकानों की रिपेयर को लेकर आई शिकायतों पर बताया कि अंबेडकर आवास योजना के तहत जिन परिवारों ने आवेदन किया था। उनका वेरीफिकेशन करवाया जा रहा है। जो आवेदक पात्र होंगे, उनको जल्द ही योजना का लाभ दिया जाएगा।


डा. यश गर्ग ने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि कालका के वार्ड नंबर 18 के घरों के सामने की तारों को कवर किया जाए। इसी क्षेत्र की पीने के पानी की समस्या को सुलझाने के जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए।


उपायुक्त ने रजिस्ट्री के बाद कब्जा ना दिए जाने की शिकायत पर डीआरओ को जांच करने के निर्देश दिए। कैप्टन बलवन्त सिंह ने रायपुररानी में एक प्लाट अपनी पत्नी के नाम पर खरीद था। रजिस्ट्री होने के बाद भी उसको कब्जा नहीं मिला। वो 4 साल से इस परेशानी का सामना कर रहा है।


उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि मोरनी क्षेत्र के गांवों में खराब पड़े हुए हैंडपंपों को जल्द से जल्द ठीक करवाने के लिए निर्देश दिए गए। ठीक करवाने के लिए एक सप्ताह में रिपोर्ट भी पेश करनी होगी। जिला पार्षद ने कई गांवों में खराब हैंडपंप को ठीक करवाने की गुहार लगाई है। साथ ही इन गांवों में चैक डैम बनवाकर पानी इकट्ठा करने का प्रबन्ध किया जाए।


इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, पूर्व विधायक कालका लतिका शर्मा, जिला परिषद सीईओ गगनदीप सिंह, एसडीएम गौरव चैहान, नगराधीश मन्नत राणा सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X