चंडीगढ़ - हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किये हैं।
अभिलेखागार विभाग के सचिव श्री अशोक खेमका को श्री विकास यादव के स्थान पर अतिरिक्त रूप से महानिदेशक, अभिलेखाकार तथा हरियाणा भण्डागार निगम के प्रबन्ध निदेशक, महानिदेशक, हरियाणा तकनीकी शिक्षा तथा महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान श्री बिजेन्द्र सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ साथ चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार भी सौंपा है।