Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

अनीमिया को दूर करने में सभी विभाग बखूबी निभाएं अपनी जिम्मेदारियां: उपायुक्त

Updated on Wednesday, June 05, 2024 19:08 PM IST

100 दिनों तक चलेगा अनीमिया जागरूकता के लगाए जाएंगे शिविर

पंचकूला  - उपायुक्त डा. यश गर्ग की अध्यक्षता में आज अनीमिया जागरूकता को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने बैठक में 100 दिन तक जागरूकता अभियान को अच्छे से चलाने को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि अनीमिया को लेकर चलाने जाने वाले अभियान के लिए सभी विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से इस अभियान को चलाएं और अभियान के दौरान संयुक्त रूप से स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जागरूकता शिविर लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि अनीमिया को लेकर महिलाओं को जागरूक होना जरूरी है। महिलाएं जागरूक होंगी तो अनीमिया से बचना आसान होगा।


डा. यश गर्ग ने कहा कि अनीमिया मुक्त हरियाणा का उद्देश्य अनीमिया के चक्र को तोड़ना है। इसके लिए शुरूआत में छह अलग-अलग आयु वर्ग को लक्षित किया गया है। इनमें छोटे बच्चे 6 महीने से 59 महीने तक, स्कूल जाने वाले 5 वर्ष से 9 वर्ष, किशोरों में 10 वर्ष से 19 वर्ष, महिलाआं में 20 वर्ष से 49 वर्ष और गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।


उपायुक्त बताया कि अनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान चलाकर जिला के हर वर्ग के लोगों के खून की जांच की जाए। इसके बाद एचबी के आधार पर ट्रीटमेंट दिया जाएगा। अनीमिया को देखते हुए संतुलित आहार, नियमित आयरन की खुराक, कृमि नियंत्रण और जीवन शैली पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 11 जून से शुरू होने वाले इस जागरूकता अभियान में सभी विभाग व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं। साथ ही अपने अधीन नोडल अधिकारियों व अध्यापकों की टेªनिंग करवाना सुनिश्चित करें।


सिविल सर्जन डाॅ. मुक्ता कुमार ने बताया कि एनीमिया का मतलब है कि शरीर में खून की कमी होना। हमारे शरीर में हिमोग्लोबिन एक ऐसा तत्व है जो शरीर में खून की मात्रा बताता है। मनुष्य एनीमिया का शिकार तब होता है जब शरीर के रक्त में लाल कणों या कोशिकाओं के नष्ट होने की दर, उनके निर्माण की दर से अधिक हो जाती है। आमतौर पर लोग खून की कमी को हल्के में लेते हैं, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। 100 दिनों तक अलग-अलग जगहों पर शिविर लगाए जाएंगे और इलाज भी किया जाएगा।


इस अवसर पर डब्ल्यूसीडी बिमला, डा. मीनू, डा. सुरेंद्र, डा. शिल्पा, डा. सविता, डा. निधि समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X