Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

मतगणना के लिए किए जा रहे आवश्यक प्रबंध - डा. यश गर्ग

Updated on Thursday, May 30, 2024 19:48 PM IST

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी मतगणना

पंचकूला - मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा अनुराग अग्रवाल ने वीरवार को राज्य के सभी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतगणना की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तार से समीक्षा की और फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी एआरओ के समक्ष किसी प्रकार की शिकायतें लम्बित नहीं होनी चाहिए।

पंचकूला के निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. यश गर्ग ने इस संबंध में अब तक किए गए प्रबंधों बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले बैलेट मतपत्रों की गणना की जाएगी। इसके बाद ईवीएम मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग ने बताया कि मतगणना के लिए जिला के पंचकूला एवं कालका विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 4 जून को राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय सैक्टर 1 व राजकीय महिला महाविद्यालय सैक्टर 14 के सभागार में होगी। मतगणना हॉल में मतगणना एजेंटों से मतगणना टेबलों को अलग अलग करने के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मतगणना केन्द्रों में पर्याप्त संचार सुविधाएं और कालका एवं पंचकूला में मतगणना केन्द्रों पर सूचना के आदान प्रदान के लिए मीडिया रूम स्थापित किये जाएगें जिसमें प्रत्येक राउण्ड की सूचना दी जाएगी। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को मतगणना केन्द्रों में चुनाव एजेंट बनाने बारे सूचित कर दिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना केंद्रों में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ईवीएम में वोटों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर माइक्रो आब्जर्वर, कांउटिंग सुपरवाइजर तथा कांउटिंग असिस्टेंट लगाए गए हैं। मतपत्रों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, एक गणना पर्यवेक्षक, दो गणना सहायक और एक माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कंप्यूटर सिस्टम, क्यूआर कोड स्कैनर और ईटीपीबीएस स्कैनिंग के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और मतगणना कर्मचारियों को पहला प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

इस मौके पर एसडीएम एवं सहायक निवार्चन अधिकारी कालका लक्षित सरीन, एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचकूला गौरव चैहान, नगराधीश मन्नत राणा, डीआईओ सतपाल शर्मा, नायब तहसीलदार चुनाव अजय राठी व कानूनगो कुलदीप के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X