Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

मतगणना के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे - डा. यश गर्ग

Updated on Thursday, May 30, 2024 10:10 AM IST

मतों की गणना के लिए हॉल में 14 टेबल लगाई जाएंगी

पंचकूला  - जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. यश गर्ग ने बताया कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र के कालका एवम पंचकूला विधानसभा के मतों की गणना 4 जून की जाएगी। मतगणना के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कालका एवम पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी और एक-एक टेबल ऑब्जर्वर की लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा के मतों की गणना लगभग 16-17 राऊंड में पूरी होगी। उन्होंने कहा कि मतों की गणना करते समय पहले राऊंड का परिणाम क्लीयर होने के बाद ही दूसरे राऊंड के लिए मशीन टेबल पर लाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि मतगणना के पूरे कार्य की वीडियोग्राफी की जाएगी। हाल में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं और हॉल से बाहर एलईडी भी लगवाई जाएगी। प्रत्येक राऊंड का परिणाम एआरओ द्वारा ही घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी काऊंटिंग टीमों को जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। काऊंटिंग टीमों में काऊंटिंग सुपरवाईजर, काऊंटिंग एसिस्टेंट और माईक्रो ऑब्जर्वर भी शामिल हैं।

डा. गर्ग ने बताया कि प्रत्येक राऊंड का परिणाम बोर्ड पर अंकित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्ट्रॉंग रूम से ईवीएम लाने वाले कर्मचारी इस कार्य में पूर्ण से कुशल होने चाहिए। ईवीएम मशीन निर्धारित किए टेबल पर ही भेजी जाए। इसी प्रकार से मतों की गणना के बाद ईवीएम को सील करके वापिस स्ट्रांग रूम में जमा करवाया जायेगा।

काऊंटिंग एजेंट को मौके पर मिलेंगे कागज व पेंसिल

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी पार्टियों के काऊंटिंग एजेंट को काऊंटिंग हॉल में कागज व पेंसिल दिए जाएंगे। बाहर से कोई चीज लाने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी कर्मचारी व एजेंट को अपने साथ मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक राऊंड का परिणाम काऊंटिंग हॉल में बोर्ड या प्रोजेक्टर पर अंकित होना चाहिए ताकि वहां पर मौजूद काऊंटिंग एजेंट भी उसे विस्तार से देख सकें। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना के दौरान इवीएम की वीडियोग्राफी करने की अनुमति नहीं होगी।

सहायक निर्वाचन अधिकारी लक्षित सरीन व गौरव चैहान ने बताया कि चार जून को मतगणना कार्य के लिए आज 128 कर्मियों को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रशिक्षित किया गया। काऊंटिंग हॉल में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश करेगा। अधिकृत व्यक्ति के पास जारी किया हुआ पहचान पत्र होना चाहिए। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार निर्धारित प्रोफार्मा भर कर अपने काउंटिंग एजेंट के लिए के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं ताकि विधानसभा क्षेत्र अनुसार काउंटिंग एजेंट के पहचान पत्र बनाए जा सके। प्रशिक्षण के दौरान नायब तहसीलदार चुनाव अजय राठी, कानूनगो कुलदीप भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X