Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर स्वास्थ्य केन्द्रों में हुए कार्यक्रम

Updated on Thursday, May 30, 2024 10:09 AM IST

महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

पंचकूला  - उप सिविल सर्जन डा. शिवानी ने कहा कि महिलाओं एवं लड़कियों को पीरियड्स के उन खास दिनों में स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विश्व स्तर पर हर वर्ष मासिक धर्म स्वच्छता दिवस यानी वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन डे मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि हर महिला इस मासिक चक्र से गुजरती है। मासिक धर्म प्रकृति से जुड़ी प्रक्रिया है।महिलाओं के पीरियड्स आमतौर पर 28 दिनों के भीतर आते हैं, ये पांच दिनों तक रहता है। इसी कारण इस खास दिवस को मनाने के लिए साल के पांचवें महीने मई की 28 तारीख को चुना गया।

उप सिविल सर्जन ने बताया कि सिविल सर्जन डा. मुक्ता के निर्देशानुसार मासिक धर्म के प्रति जागरूकता के लिए विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर रास्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के स्वास्थ्य केन्द्रों में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में जिला पंचकुला के स्वास्थय संस्थानों में जानकारी देते हुए अवगत करवाया गया कि माहवारी किशोरावस्था में होने वाला एक महत्वपूर्ण बदलाव है।

उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मासिक धर्म के दौरान लड़कियों और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। माहवारी एक साधारण प्रकिया है इसमें घबराने, चिंतित होने या शर्माने की कोई बात नही है। इसके दौरान सेनेटरी नैपकिन का सही इस्तेमाल करना और इस्तेमाल के बाद उसे सही ढंग से नष्ट करना बहुत जरूरी है जिसके लिए हर स्कूल में उचित मशीन होना आवश्यक है।

उप सिविल सर्जन ने माहवारी के सामान्य व असामान्य लक्षणों के बारे में भी विस्तार से अवगत करवाया गया और बच्चों को जानकारी दी गई कि अगर रक्तस्राव सामान्य से अधिक हो रहा है सैनिटरी पैड का एक घंटे या उससे कम समय में भीगना या मासिक धर्म जो सात दिनों से अधिक समय तक रहता है तो अपने नजदीकी स्त्री रोग विशेषज्ञ को अवश्य दिखाए और स्कूल में समय समय पर मिलने वाली आयरन की नीली गोली और साल में दो बार खिलाई जाने वाली एलबेंडाजोल की गोली को भी जरूर खाए। इसी उपलक्ष में जिला पंचकूला में पीयर एजुकेटर्स द्वारा ड्राइंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया और विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X