Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

किसानों के विस्तार सुधार के लिए आत्मा योजना के तहत 2.25 करोड़ रूपये होंगे खर्च - उपायुक्त

Updated on Thursday, May 30, 2024 10:06 AM IST

जिला स्तर पर प्रदर्शनी व रायपुर रानी और बरवाला में लगेंगे कृषि मेले - डा. यश गर्ग

उपायुक्त ने आज कृषि विभाग की आत्मा योजना को लेकर आयोजित बैठक की करी अध्यक्षता

पंचकूला  - उपायुक्त डा. यश गर्ग ने आज कृषि विभाग की आत्मा योजना को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने बैठक में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिये।
डा. यश गर्ग ने बताया कि किसानों के विस्तार सुधार योजना के लिए कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) की राज्य विस्तार कार्यक्रमों के समर्थन के तहत स्थापना की गई हैं। इस योजना के तहत वर्ष 2024-25 में किसानों के लिए लगभग 2.25 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को नई तकनीकी जानकारी के लिए दूसरे प्रदेशों का भ्रमण करवाया जाएगा। ताकि वो वहां की तकनीक से अपनी आमदनी को बढ़ा सके।
उपायुक्त ने बताया कि किसानों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक गांव में जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। ब्लाॅक स्तर पर, जिला स्तर पर और कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। ये प्रशिक्षण हर ब्लाॅक के अनुसार अलग-अलग विषय पर होगा जोकि किसानों के लिए काफी लाभदायक होगा। उन्होंने बताया कि किसी भी कार्य के लिए किसानों को स्वयं सहायता समूह की सहायता के लिए जागरूक किया जाएगा। जो किसानों के उत्पादन का प्रचार और बिक्री में मद्दगार होगा।
डा. यश गर्ग ने बताया कि जिला स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रायपुर रानी और बरवाला में किसानों के लिए कृषि मेलों को आयोजन किया जाएगा। इनमें किसानों को गेहूं, धान, फल, सब्जी व फूलों आदि की विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अग्रणी किसानों के खेतों में फार्म स्कूल का आयोजन किया जाएगा। जहां पर किसी भी फसल के शुरूआत से अंत का प्रयोग पर निगरानी रखते हुए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस मौके पर जिला परिषद सीईओ गगनदीप सिंह, कृषि उप निदेशक सुरेन्द्र यादव, जिला मत्स्य अधिकारी राजन, डा. गुरनाम सिंह, उप लीड बैंक मैनेजर विभोर समेत अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X