Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

आचार संहिता के दौरान कैश, शराब, हथियार आदि पर निगरानी रखने के लिए किया गया उड़न दस्ते व स्थैतिक निगरानी टीमों का गठन

Updated on Sunday, May 05, 2024 20:10 PM IST

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोगों को असुविधा से बचाने व उनकी शिकायतों के निवारण के लिए किया एक तीन सदस्यीय समिति का गठन

समिति पुलिस या स्थैतिक निगरानी टीमों या उड़नदस्तों द्वारा की गई जब्ती के प्रत्येक मामले की स्वतः करेगी जांच - यश गर्ग


पंचकूला  - उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यश गर्ग ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान जिला में कैश, शराब, हथियार और अन्य चुनाव संबंधी सामग्री पर निगरानी रखने के लिए जिला में उड़न दस्ते व स्थैतिक निगरानी टीमों का गठन किया गया है।


उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान अगर किसी उम्मीदवार, उसके एजेंट या पार्टी कार्यकर्ता की गाडी में 50 हजार रुपये से अधिक नकद राशि या पोस्टर, चुनाव सामग्री, किसी प्रकार की ड्रग्स, शराब, हथियार या उपहार सामग्री, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये से अधिक हो और जिसका प्रयोग मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए किया जा सकता हो व किसी वाहन में कोई अन्य अवैध सामान पाया जाता है तो उसे जब्त किया जाएगा।


गर्ग ने बताया कि लोगों को असुविधा से बचाने और उनकी शिकायतों के निवारण के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त, पंचकूला इस समिति के अध्यक्ष होंगे जबकि सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीओ (सी) कालका, 01-कालका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीओ (सी) पंचकूला 02-पंचकूला विधानसभा क्षेत्र इस समिति के सदस्य होंगे।


उन्होंने बताया कि यह समिति पुलिस या स्थैतिक निगरानी टीमों या उड़नदस्तों द्वारा की गई जब्ती और ऐसे मामले जहां समिति द्वारा पाया जाता है कि जब्ती के खिलाफ कोई एफआईआर/शिकायत दर्ज नहीं की गई है और जहां मानक संचालन प्रक्रियाओं के तहत जब्ती किसी उमीदवार, राजनीतिक पार्टी और चुनाव अभियान से जुड़ी नहीं है, ऐसे मामलों में समिति स्वतः संज्ञान लेते हुए ऐसे व्यक्तियों से बरामद नकदी को छोड़ने का मौखिक आदेश पारित कर सकती है। उन्होंने कहा कि समिति ऐसे सभी मामलों का संज्ञान लेगी और भारत चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार जब्ती पर निर्णय लेगी।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X