Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

लोकसभा आम चुनाव - 2024 के दृष्टिगत पीओ तथा एपीओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Updated on Tuesday, April 30, 2024 15:26 PM IST

चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्वक तरीके से आयोजित करवाने के लिए पीओ तथा एपीओ को उनके दायित्वों से कराया अवगत

सीयू/बीयू, वीवीपैट, ईवीएम तथा विभिन्न प्रपत्रों के बारे में दी जानकारी

पंचकूला  - उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  यश गर्ग के मार्गदर्शन में लोकसभा आम चुनाव - 2024 के दृष्टिगत आज सेक्टर-1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पीठासीन (पीओ) और सहायक पीठासीन अधिकारियों (एपीओ) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ हुआ। 6 मई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन आज 200 अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लिया।


ट्रेनिंग के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह ने निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिये अधिकारियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से दायित्वों से अवगत कराया। साथ ही मॉक पोल की प्रक्रिया को वीडियो के माध्यम से समझाया गया। प्रशिक्षण शिविर में एआरओ पंचकूला एवं एसडीएम गौरव चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश मन्नत राणा ने जानकारी दी।

 


उन्होंने बताया कि पीओ तथा एपीओ अपने स्तर पर मतदान केंद्र के निर्धारित स्थान में बदलाव नहीं कर सकते। उन्हें मतदान से एक दिन पहले बूथ पर पहुंचना होगा। जिस भी स्कूल/धर्मशाला/सामुदायिक केंद्र आदि में पोलिंग बूथ बनाया गया है उसकी चारदीवारी से 200 मीटर की दूरी पर ही राजनीतिक दलों की ओर से निर्धारित आकार में टेंट लगाया जा सकता है। यदि इससे कम दूरी पर टेंट लगा है तो पीओ उसे हटवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम व वीवीपैट को मतदान केंद्र की खिड़की के पास नहीं रखा जाना चाहिए। यदि किसी बूथ के बाहर निर्धारित समय के बाद भी मतदाताओं की लाइन लगी हो तो सभी के वोट डलवाना सुनिश्चित करें।


उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारी, विधायक, मंत्री, सरकार से मानदेय प्राप्त करने वाले, आंगनवाड़ी वर्कर आदि पोलिंग एजेंट नहीं बन सकते। पोलिंग एजेंट के नियुक्ति पत्र पर प्रत्याशी के दस्तखत होने चाहिये। पीओ जिस भी फार्म को भरें उस पर पोलिंग एजेंट के हस्ताक्षर अवश्य करायें।


अधिकारियों को बताया गया कि वे मतदान से 90 मिनट पहले मॉक पोल की प्रक्रिया को एजेंटों की मौजूदगी में पूरा करें। इस प्रक्रिया को नोटा (नन ऑफ द अबव) सहित 50 वोटों को समान रूप से बांटकर पूरा किया जाना चाहिये। मॉक पोल के दौरान किये गये वोट तथा वीवीपैट से निकलने वाली पर्चियों व कंट्रोल यूनिट में कुल वोट का मिलान होने पर पोलिंग एजेंट के हस्ताक्षर जरूर करायें। मॉक पोल के बाद इसका रिकॉर्ड भी रखें। मॉक पोल की स्लिप के पीछे मुहर लगाकर उसे काले रंग के लिफाफे में सील बंद करके रखें।


उन्होंने चुनाव के दौरान ईवीएम खराब होने की स्थिति में उठाये जाने वाले कदमों की जानकारी दी। ईवीएम में किसी भी प्रकार की खराबी के बारे में अविलम्ब एआरओ को सूचित करें। यदि मतदान के दौरान बीयू/सीयू खराब होता है तो पूरा सेट बदलना जरूरी है। फिर नई मशीन से पुन मॉक पोल प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ में चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत मीडिया कर्मचारी केवल गेट तक जा सकते हैं। नेत्रहीन मतदाता पोलिंग बूथ तक अपने साथ सहयोगी को ला सकते हैं। महिला मतदाता शिशु के साथ पोलिंग बूथ आकर मतदान कर सकती हैं।


उन्होंने बताया कि पीओ व एपीओ को उन दस्तावेजों की जानकारी दी गई जिनके आधार पर कोई भी मतदाता मतदान करने का अधिकार रखता है। यदि कोई मतदाता बूथ में आने के बाद वोट डालने से इंकार कर देता है तो उस स्थिति में की जाने वाली कार्यवाही, उम्र को लेकर दी जानी वाली चुनौती, टेंडर वोट, पोस्टल मतपत्र, ईवीएम व वीवीपैट को सील की जाने वाली प्रक्रिया, चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न प्रकार के फार्मों आदि के बारे में भी बताया।


इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी पिंजोर, मोरनी, रायपुर रानी व बरवाला, मास्टर ट्रेनर द्वारा सीयू/बीयू, वीवीपैट के बारे में भी अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर चुनाव नायब तहसीलदार अजय राठी, कानूनगो कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X