Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

वंचित वर्गों के लिये आउटरीच कार्यक्रम ‘पीएम-सूरज पोर्टल‘ का शुभारंभ - दत्तात्रेय

Updated on Thursday, March 14, 2024 10:53 AM IST

पीएम ने वर्चुअली किया लाभार्थियों से संवाद


चंडीगढ़ - भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आज हरियाणा राज्य में करनाल के डॉ. मंगल सैन सभागार में समाज के वंचित वर्गों के लिए आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली अलग-अलग राज्यों के लाभार्थियों से संवाद किया वहीं पीएम-सूरज पोर्टल का शुभारंभ भी किया। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय राजभवन हरियाणा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे इस कार्यक्रम से जुड़े और उन्होंने बहुत ही गहनता और विस्तार से इस कार्यक्रम में रुचि लेते हुए पूरे कार्यक्रम को देखा और सुना। इस कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, आईएएस एवं राज्यपाल के ओएसडी बखविन्दर सिंह भी शामिल हुए।
 
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देश के यशस्वी एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लागू की गयी सभी जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ देश के करोड़ो वंचित व कमजोर वर्गों एवं महिलाओं को सीधे रूप से मिल रहा है, जिससे उनकी जीवन शैली में कारगर सुधार हुए है। बंडारू दत्तात्रेय ने मानवता से परिपूर्ण इस महान कार्य के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पीएम-सूरज पोर्टल का तात्पर्य प्रधानमंत्री-सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण है तथा इसके अंतर्गत रियायती ब्याज दरों पर ऋण सहायता के माध्यम से देश के सामाजिक रूप से लाभ वंचित वर्गों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इसी कड़ी मेें जिला स्तर पर करनाल में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद संजय भाटिया ने भाग लिया। उन्होंने इस मौके पर जहां करनाल और कुरूक्षेत्र जिला के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गरीबों का सच्चा हितैषी बताते हुये कहा कि उन्होंने हर वर्ग की चिंता कर उनके लिये अनेक कल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। धरातल पर लोगों को अब इन योजनाओं का लाभ मिलने लगा है।

भाटिया ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार ने अनेकों वंचित वर्ग के लोगों व किन्नरों के कल्याण के लिये योजनायें लागू की हैं। उद्देश्य साफ है कि ये लोग भी कोई न कोई कार्य कर स्वावलंबी बन समाज की मुख्यधारा से जुड़े। भाटिया ने कहा कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिये सरकार द्वारा कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सम्मानभत्ता मिलने से परिवारों में बुजुर्गों की पूछ बढ़ी है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर वर्ग की चिंता की है। आज हस्तकला के हुनरमंदों का प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत अनेक सुविधाओं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीवर व सेप्टिक टैंक की सफाई के कार्य से जुड़े कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराये गये हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा का प्रावधान किया गया है। अब गरीब भी सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं। इतना ही नहीं गरीबों, किसानों, खिलाडिय़ों की चिंता भी प्रधानमंत्री ने की है और इनके कल्याण के लिये कई योजनाओं को शुरू किया है।

सांसद संजय भाटिया ने इस मौके पर करनाल जिला के दीपक व कांता को ऋण स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी राजपाल, विकास, दीपक, विजय, एससी वर्ग के रिंकू व चरण तथा बीसी वर्ग के कर्मबीर व यशपाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार कुरुक्षेत्र जिला के संदीप, सरोज, रेखा, बबीता, रिंकू, शारदा व रीना को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये।
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X