Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

मुख्यमंत्री रेवाड़ी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास और एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे

Updated on Wednesday, April 24, 2013 23:37 PM IST

चंडीगढ़, 24 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा कल रेवाड़ी के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 166 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे और एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

        इस संबंध में जानकारी देते हुए बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री हुड्डा द्वारा जिला रेवाड़ी में लगभग 30 करोड़ 69 लाख रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया जायेगा।  मुख्यमंत्री द्वारा मीरपुर में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के इंदिरा गांधी रीजनल सेंटर में दूसरे शैक्षणिक भवन का उद्घाटन किया जायेगा, जिस पर 7 करोड़ 96 लाख रुपये से अधिक की लागत आई है। श्री हुड्डा रीजनल सेंटर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

        मुख्यमंत्री द्वारा रेवाड़ी के जिमखाना क्लब में 5 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से निर्मित बैंक्वेट हाल का उद्घाटन किया जायेगा। मुख्यमंत्री बावल रोड़ पर 16 एकड़ भूमि पर विकसित नई सब्जी मंडी का उद्घाटन भी करेंगे, जिस पर 7 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक की लागत आई है। इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा खटावली में 8 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित लगभग 5.9 किलोमीटर लंबी माईनर का उद्घाटन भी श्री हुड्डा द्वारा किया जायेगा। इस माइनर से फदनी, जीतपुरा, आलमगीरपुर, खटावली, खलियावास सहित छह गांव लाभान्वित होंगे।

        मुख्यमंत्री श्री हुड्डा रेवाड़ी में प्राथमिक भूमि सुधार बैंक के भवन का उद्घाटन भी करेंगे, जिस पर 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत आई है। इसके अलावा, 15 लाख रुपये की लागत से ब्रह्मगढ़ परिसर में पंडित चिरंजीलाल स्मृति भवन का उद्घाटन भी करेंगे। इस भवन की आधारशिला मुख्यमंत्री द्वारा 13 मई, 2012 को रखी गई थी।

        इसी तरह मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 135.59 करोड़ रुपये की विभिन्न नई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जायेगी। मुख्यमंत्री ने धारूहेड़ा में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए 55 करोड़ 14 लाख रुपये की जलापूर्ति योजना का शुभारंभ करेंगे और लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे।

        मुख्यमंत्री द्वारा सहारनवास में राव अभय सिंह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तथा राजकीय पशु चिकित्सालय (पॉलीक्लिनिक) की आधारशिला भी रखी जायेगी। तकनीकी शिक्षा की बढ़ती मांग को देखते हुए गांव सहारनवास में लगभग 4 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से आईटीआई का निर्माण करवाया जायेगा। इसके साथ-साथ गांव में पशुधन के विभिन्न रोगों से बचाव एवं उपचार के लिए लगभग 5 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से पशु चिकित्सालय बनाया जायेगा। ये दोनों परियोजनाएं पर लगभग डेढ़ वर्ष में कार्य पूरा कर लिया जायेगा।

        श्री हुड्डा इंदिरा गांधी रीजनल सेंटर, मीरपुर में कैम्पस स्कूल की आधारशिला भी रखेंगे। लगभग 5707.12 वर्ग मीटर में बनने वाले कैम्पस पर लगभग 8 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत आयेगी। मुख्यमंत्री रेवाड़ी में 45 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से बनने वाली जिला जेल की आधारशिला भी रखेंगे। जेल में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग कैदगाह का निर्माण किया जायेगा तथा अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जायेगी।

        रेवाड़ी में यातायात को सुप्रवाही बनाने तथा जाम की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 8 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नये बस स्टैंड की आधारशिला भी मुख्यमंत्री द्वारा रखी जायेगी। नया बस स्टैंड 20 एकड़, एक कनाल एवं 5 मरला भूमि पर बनाया जायेगा और इससे प्रतिदिन 50 हजार यात्री लाभान्वित होंगे।

        मुख्यमंत्री द्वारा अन्य विकास परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी जायेंगी, जिसमें 38 लाख 70 हजार की लागत से पंडित भगवत दयाल शर्मा चौंक, 32 लाख 45 हजार रुपये की लागत से दक्ष प्रजापत चौक तथा एक करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शक्ति भवन की आधारशिला शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X