भिवानी। आज भगवान महावीर स्वामी एवं हनुमान जयंति के उपलक्ष्य में जिला भिवानी उद्योग संघ ने मीटिंग का आयोजन किया संघ के प्रधान शैलेन्द्र जैन की अध्यक्षता में सैक्टर-21 प्लाट नंबर 61 में। मीटिंग में संघ के काफ ी पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। इस मीटिंग में महावीर स्वामी के जीवन पर बोलते हुए संघ के प्रधान शैलेन्द्र जैन ने कहा कि आज हम 24वें तीर्थकर श्री महावीर स्वामी का जन्मोत्सव एवं हनुमान जयंति मना रहे हैं। महावीर स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शैलेन्द्र जैन ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन सत्य, अहिंसा और मानवता का संदेश है। उनके घर-परिवार में ऐश्वर्य, संपदा की कोई कमी नहीं थी। एक राजा के परिवार में पैदा होते हुए भी उन्होंने ऐश्वर्य और धन संपदा का उपभोग नहीं किया। युवावस्था में कदम रखते ही उन्होंने संसार की माया-मोह और राज्य को छोडक़र अनंत यातनाओं को सहन किया और सारी सुख-सुविधाओं का मोह छोडक़र वे नंगे पैर पदयात्रा करते रहे। महावीर ने अपने जीवन काल में अहिंसा के उपदेश प्रसारित किए। उनके उपदेश इतने आसान है कि उनको जानने-समझने के लिए किसी विशेष प्रयास की आवश्यकता नहीं।
इस अवसर पर संघ के महासचिव गणेश अग्रवाल ने कहा कि मनुष्य का जीवन तभी सफल हो सकता है जब हम भगवान महावीर स्वामी व राम भक्त हनुमान जी के जीवन से कुछ शिक्षाओं को लेकर अमल करें इंसान का जन्म बहुत ही कठिनाई और मुश्किल से मिलता है हमें यूं ही व्यर्थ नहीं गवाना चाहिए।