Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

राज्यपाल दत्तात्रेय ने निःशुल्क 82 सैनेटरी पैड डिस्पेंसिग एवं डिस्पोजल मशीनों के ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Updated on Friday, March 01, 2024 19:49 PM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज राजभवन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय रैडक्रास सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चण्डीगढ द्वारा हरियाणा प्रदेश के कन्या महाविद्यालयों में निःशुल्क 82 सैनेटरी पैड डिस्पेंसिग एवं डिस्पोजल मशीनों का वितरण किया गया।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि रैडक्रास जनसेवा में विश्व की सबसे अग्रणी संस्था है। आपदा से लेकर आपातकालीन परिस्थितियों में रैडक्रास मानव सेवा में सबसे आगे रहती है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को समाज सेवा के क्षेत्र में रैडक्रास के गतिविधियों से जुडना चाहिए। हरियाणा राज्य रैडक्रास के द्वारा यूथ रैडक्रास के अन्तर्गत युवाओं के लिए विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन भी किया जाता है।

 

हरियाणा रैडक्रास सोसायटी के राज्य महासचिव डा. मुकेश अग्रवाल ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष रैडक्रास द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि हरियाणा रैडक्रास के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा प्रदेश के कन्या महाविद्यालयों में निःशुल्क 82 सैनेटरी पैड डिस्पेंसिंग एवं डिस्पोजल मशीनों का वितरण किया जा रहा है। इन मशीनों के रख-रखाब का खर्चा कालेजों में चल रही यूथ रैडक्रास यूनिट द्वारा किया जाएगा। इन मशीनों का वितरण व्यक्तिगत स्वच्छता गतिविधि के अन्तर्गत किया जा रहा है।

 

गौरतलब है कि हरियाणा राज्य की यूथ रैडक्रास विंग महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के माध्यम से मानवीय सेवाओं में योगदान प्रदान कर रही है। वर्तमान में हरियाणा के लगभग सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में रैडक्रास की यूथ रैडक्रास विंग भी स्थापित है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, एडीसी (पी) अर्श वर्मा, ओएसडी बखविंदर सिंह, सीडीएच जगन बैंस एवं हरियाणा रैडक्रास के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X