चंडीगढ़ - हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से मौलिक शिक्षा विभाग के 2120 अध्यापकों को एलीमेंटरी मिडिल हैड के पद पर पदोन्नत किया है। इन अध्यापकों को अब पे स्केल 9300-34800 जमा 4800 ग्रेड पे दिया जाएगा।
इनमें मास्टर कैडर के 1757, सी एण्ड वी हिन्दी कैडर के 162, सी एण्ड वी पंजाबी कैडर के 26 और सी एण्ड वी संस्कृत कैडर के 175 अध्यापक शामिल हैं।