Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

देश के वीर सैनिकों ने हमेशा बढ़ाया भारत वर्ष का मान-सम्मान:बंडारू

Updated on Monday, November 20, 2023 15:39 PM IST

चंडीगढ़ 18 नवंबर - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देश के वीर सैनिकों ने पूरे विश्व में भारत वर्ष का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। इस देश के वीर सैनिकों ने पराक्रम के साथ बलिदानी दे दी, लेकिन कभी भी आत्मसमर्पण नहीं किया। इन वीर सैनिकों की सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस देश की सेवा करने के लिए महिलाओं को भी अधिक से अधिक संख्या में सेना में भर्ती होना चाहिए।


राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शनिवार को गीता ज्ञान संस्थान के सभागार में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित 24वें वार्षिक अधिवेशन के प्रथम सत्र के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले राज्यपाल ने मॉ भारती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। राज्यपाल ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों की तमाम समस्याओं को केन्द्र सरकार के माध्यम से समाधान करवाने का हर भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत गौरव सैनिक के रूप में अपनी सकारात्मक ऊर्जा, अनुभव एवं विवेक का प्रयोग राष्ट्र, समाज एवं गौरवशाली सेनानियों के परिवारों के कल्याण एवं उत्थान में कर रहे हैं, जोकि देश-प्रदेश और हम सबके लिए गर्व की बात है। इस कड़ी मेहनत, समर्पण भाव एवं ऊर्जा, दूर-दराज एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के कल्याण एवं उत्थान में अत्यधिक कारगर सिद्ध होगी। इस पावन धरा कुरुक्षेत्र का मूल प्रतिपाद्य भी यही है कि मनुष्य शुद्ध नि:स्वार्थ होकर मन और हृदय से समन्वय स्थापित करें तथा तन-मन-धन से मानवता के उत्थान में समर्पित रहे।  


उन्होंने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश के रूप में जाना जाता है, फिर भी यहां के नौजवानों ने खेल जगत में एवं देश की सशस्त्र सेनाओं में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। आज भारत की सशस्त्र सेनाओं में हरियाणा का योगदान अनुकरणीय है। एक छोटे से प्रदेश से भारी संख्या में लोगों का भारतीय सशस्त्र सेनाओं में आना हम सब के लिए गर्व की बात है। इन सब युवाओं को प्रशिक्षण देकर भर्ती योग्य बनाने के लिए भूतपूर्व सैनिकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। नूंह का उजीना एक ऐसा गांव जिसे सेना के जवानों का खजाना माना जाता है। इस गांव के जवानों में देश की सेवा करने का अलग ही जज्बा है। अकेला यह गांव सात सौ से भी अधिक नौजवान देश को सैनिक के रूप में दे चुका है। केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई अग्नि वीर योजना में अब तक इस गांव से काफी बच्चों का चयन भी हो चुका है।


राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा राज्य सैनिक बोर्ड एवं अन्य संबंधित संस्थाएं जो पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं शारीरिक अक्षमता वाले सैनिकों तक अपनी पहुंच बढ़ा रही है। हरियाणा के वीरों ने आजादी के बाद भी उन्नीस सौ बासठ, उन्नीस सौ पैसठ व उन्नीस सौ इकहतर के विदेशी आक्रमणों और ऑपरेशन कारगिल युद्ध के दौरान वीरता की नई मिसाल पेश की है। हम अपने शहीदों के बलिदानों का कर्ज तो नहीं चुका सकते, लेकिन उनके परिजनों की देखभाल करके उनके प्रति अपनी कृतज्ञता अवश्य व्यक्त कर सकते हैं। इस दिशा में हरियाणा सरकार ने ‘सैनिक व अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग‘ का गठन किया है। युद्ध के दौरान शहीद हुए सेना व अर्ध-सैनिक बलों के जवानों की अनुग्रह राशि बढ़ाकर पचास लाख रुपये की है। आई.ई.डी. ब्लास्ट के दौरान शहीद होने पर भी अनुग्रह राशि बढ़ाकर पचास लाख रुपये की गई है। सेना व अर्ध-सैनिक बलों के शहीदों के तीन सौ सड़सठ आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वन रैंक वन पेंशन और अग्नि वीर जैसी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया।


अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वीके चतुर्वेदी ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद की तरफ से 1995 से लेकर अब तक के 28 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई है और इस फिल्म को सबके समक्ष रखा भी गया है। यह संस्था राष्ट्र के हर कोने में सक्रिय है और देश में एक मात्र ऐसी संस्था है जो पूरे राष्ट्र में समाज हित के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष कर्नल गोपाल सिंह ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सैनिकों के लिए अनेकों सराहनीय कार्य किए है। इस सरकार ने फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र में सैनिक स्कूल खोलने, रेवाड़ी के सैनिक स्कूल को फिर से शुरू करने के लिए 400 करोड का बजट उपलब्ध करवाने, जिला सैनिक बोर्ड में 14 वेलफेयर ऑफिसर की नियुक्ति करने, 6 हजार पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरियां देने, वीर ग्राम योजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X