Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

राष्ट्रीय बालिका दिवस के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाई

Updated on Friday, November 17, 2023 16:38 PM IST

किसी भी क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली बालिका को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया जाएगा सम्मानित

चण्डीगढ़ - हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मानित जाएगा। इसके लिए आवेदन की तिथि को एक नवंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर किया गया है। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कुल 86 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें से 11-11 हजार के 47 पुरस्कार व 39 पुरस्कार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए दिए जाएंगे।


विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाएं संबंधित जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में 30 नवंबर तक आवेदन जमा करवा सकती हैं।


प्रवक्ता ने बताया कि विभाग द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस के सम्बन्ध निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशानुसार किसी भी बालिका द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई स्थान प्राप्त किया हो, सांस्कृतिक गतिविधियों में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई स्थान प्राप्त किया हो, समाज सेवा के कार्य में सराहनीय कार्य के लिए, मीडिया एवं साहित्य, खेल में सराहनीय कार्य करने वाली व बहादुरी के क्षेत्र में राज्य द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नाम भेजा गया हो आदि को पुरस्कार दिया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 60 प्रतिशत या उससे अधिक विशेष दिव्यांग बच्चों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया हो एवं चाइल्ड केयर संस्थान में रह रहे बच्चों ने इन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया हो उन बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाओं के नाम सभी दस्तावेजों सहित संबंधित विभागों की सिफारिश उपरांत स्थानीय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में 30 नवंबर तक ऑफलाइन जमा करवाना होगा।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X