Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

छात्र परिवहन सुरक्षा योजना के तहत गांव से दूर के स्कूल में जाने के लिए सरकार विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाएगी परिवहन सेवा: मनोहर लाल

Updated on Monday, November 06, 2023 12:15 PM IST

करनाल के गांव रतनगढ़ से शुरू की छात्र परिवहन सुरक्षा योजना

छात्र परिवहन सुरक्षा योजना के तहत गांव से दूर के स्कूल में जाने के लिए सरकार विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाएगी परिवहन सेवा: मनोहर लाल

प्रथम चरण में करनाल और उसके बाद प्रदेशव्यापी योजना से स्कूली बच्चों को मिलेगा फायदा

गांव के साथ लगती ड्रेन को बारिश से पहले पक्का करने के दिए निर्देश

चंडीगढ़ 5 नवम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गांव में 50 से अधिक विद्यार्थी होने पर दूर-दराज के स्कूल में जाने के लिए अब परिवहन विभाग की ओर से बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। जिस गांव में 30 से 40 विद्यार्थी हैं वहां पर मिनी बस, जिस गांव में 5 से 10 विद्यार्थी हैं वहां पर शिक्षा विभाग की ओर से परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सुविधा छात्र परिवहन सुरक्षा योजना के तहत उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना को करनाल के गांव रतनगढ़ के जनसंवाद कार्यक्रम में शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना को प्रथम चरण में करनाल जिला और उसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों में लागू की जाएगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज करनाल के गांव रतनगढ़ में जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव रतनगढ़ के लोगों की समस्याएं सुनी और जगदीश निवासी जुंडला व दयानंद निवासी रतनगढ़ को पेंशन की सौगात, युवाओं को खेल प्रांगण जैसी सुविधा, रतनगढ़ और दौलतपुर गांव के बीच स्थित डेरे के 10 घरों में जाने के लिए 2 या 3 करम के रास्ते बनाने के लिए जमीन मालिक से बातचीत करने और गांव में बिजली के नए कनैक्शन देने, गांव निवासी ओम प्रकाश को रेडक्रॉस के माध्यम से रिक्शा देने, गांव की बेटी प्रियंका की मांग पर गांव के साथ लगती ड्रेन को बारिश से पहले पक्का करने, गांव फूसगढ़ निवासी सुरजीत की शिकायत पर सैक्टर 32 के पुलिस इंचार्ज को चेतावनी दी और बेटियों की मांग पर पंचायती राज फंड से मेन रोड से गांव तक सडक़ पर लाईटिंग की व्यवस्था करने की सौगात दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल विधानसभा क्षेत्र के 20 वार्डों और 6 पंचायतों सहित 26 जगहों में से 23 जगहों पर जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की शिकायतें सुन चुके हैं और इस दौरान जितनी भी शिकायतें दर्ज करवाई गई हैं उनमें से अधिकतर का समाधान किया गया है। उन्होंने गांव रतनगढ़ के जनसंवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गांव से दूर स्कूलों तक जाने के लिए परिवहन व्यवस्था की सौगात दी है जिसकी शुरुआत सोमवार से रतनगढ़ से शुरू कर दी जाएगी। इस गांव में सोमवार को सुबह 7 बजे रोडवेज विभाग की बस विद्यार्थियों का इंतजार करेगी। यह बस विद्यार्थियों को स्कूल ले जाने और फिर घर छोड़ने का काम करेगी। यह योजना करनाल के बाद पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी। जहां पर 30 से 40 बच्चे होंगे वहां पर मिनी बस उपलब्ध करवाई जाएगी और जिस गांव में 5 से 10 बच्चे होंगे वहां पर ऑटो रिक्शा जैसी सुविधा मिलेगी। यह सुविधा विद्यार्थियों को निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। इसका पैसा जिला शिक्षा विभाग के माध्यम से खर्च किया जाएगा और यह सुविधा छात्र परिवहन सुरक्षा योजना के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति की छोटी-छोटी दिक्कतों और परेशानियों को दूर करने के लिए जनसंवाद कार्यक्रमों के तहत गांव व वार्ड में पहुंच रही है। प्रदेश सरकार ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से तमाम योजनाओं का लाभ देना का काम किया है। किसानों को अब फर्द ऑनलाइन प्रणाली से मिल रही है। बुजुर्गों की ऑटो मोड से पेंशन बन रही है और सीधा बैंक खाते में पेंशन जमा करवाई जा रही है। सरकार ने 45 वर्ष से ऊपर अविवाहित व्यक्ति, 40 साल से ऊपर विधुर व्यक्ति की भी पेंशन शुरू करने का काम किया है। सरकार द्वारा जनवरी माह से पेंशन में 250 रुपये वृद्धि करने का निर्णय लिया है और योग्य प्रार्थियों को 3 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। सरकार ने आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख में से 45 लाख परिवारों को 5 लाख रुपये तक विभिन्न बीमारियों का इलाज करवाने की सुविधा प्रदान की है। इससे प्रदेश के 65 प्रतिशत परिवार कवर किए हैं।

इस मौके पर मेयर रेनू बाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, सरपंच मंजीत रानी सहित अन्य अधिकारीगण और भाजपा नेता मौजूद रहे।

Image courtsy :Google Images

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X