Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

जनता की सुविधा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए 3 हजार नए भवन - देवेंद्र सिंह बबली

Updated on Monday, November 06, 2023 12:12 PM IST

प्रदेश के 18 हजार तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण

पराली न जलाने के लिए किसानों का किया आह्वान

चंडीगढ़- 5 नवंबर : हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों जैसी सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में पहल की है। सरकार द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं को पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि गांवों में बेहतर सुविधाएं दी जा सकें। कोविड संक्रमण काल के दौरान का भी इन संस्थाओं को 1100 करोड़ रुपये जारी किया गया है।

देवेंद्र सिंह बबली रोहतक में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के उपरांत जिला परिषद की चेयरपर्सन के कार्यालय में प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनता के फंड के सदुपयोग के लिए व्यवस्था परिवर्तन किया है। ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को बढ़ाने के लिए जिला अनुसार समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। सरकार द्वारा खंड स्तर तक शक्तियों का विकेंद्रीकरण किया गया है ताकि विकास कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करवाया जा सकें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आपसी तालमेल बढ़ाने के निर्देश दिये गए है।

सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 3 हजार नए भवनों का कार्य पूर्ण किया गया है। इनमें ई-लाइब्रेरी, पार्क, व्यायामशाला इत्यादि शामिल है। इसके अलावा शिवधाम योजना के तहत श्मशान घाटों में सुविधाएं, फिरनी इत्यादि को पक्का करने के कार्य भी जारी है। साफ-सफाई के दृष्टिगत भी विशेष कदम उठाये गए है। प्रदेश के 18 हजार तालाबों का सौंदर्यीकरण के लिए चयन किया गया है, जिनमें से 11 हजार तालाबों पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि है। सरकार द्वारा शुरू की गई नई व्यवस्था के तहत धनराशि के दुरुपयोग पर अंकुश लगाया गया है।

एसवाईएल नहर के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए हरियाणा को उसके हक का पानी देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलवाकर उनकी जिम्मेवारी का अहसास करवाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में उठाये गए कदमों से आम जनता का सरकार के प्रति विश्वास बहाल हुआ है।

उन्होंने प्रदेश के किसानों का आह्वान किया है कि वे अपनी धान फसल की पराली को आग न लगाएं बल्कि इन फसल अवशेषों का उचित प्रबंध करें। पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है तथा भूमि की उपजाऊ शक्ति भी कमजोर होती है। प्रदेश सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाये गए है तथा किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र भी उपलब्ध करवाये गये है। किसान पराली को पशुओं के चारे के लिए भी प्रयोग कर सकते है तथा कृषि यंत्रों की मदद से भूमि में मिलाकर मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ा सकते है। कृषि यंत्रों से पराली की गांठ बनाकर किसान अतिरिक्त आय कमा सकते है तथा सरकार की प्रोत्साहन योजना का लाभ भी उठा सकते है।

इस अवसर पर जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र शर्मा के अलावा ब्लॉक समितियों के चेयरमैन इत्यादि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X