Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

शिक्षा और संस्कार एक दूसरे के पूरक, संस्कार सही है तो आपकी शिक्षा भी सही दिशा में जाएगी : बंडारू दत्तात्रेय

Updated on Friday, October 13, 2023 17:37 PM IST

राज्यपाल ने सिलोखरा गांव में उत्सव फाउंडेशन में अंकुरम लैब का किया उद्घाटन, विभिन्न क्षेत्रों में सेवारत सामाजिक संस्थाओं व व्यक्तियों को किया सम्मानित


चंडीगढ़, 13 अक्टूबर। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि शिक्षक के रूप में शिक्षा का मुख्य उद्देश्य शिष्यों को सभ्य एवं शिक्षित बनाना है न केवल साक्षर। शिक्षक व अभिभावक होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम बच्चों में नैतिक मूल्यों के साथ साथ उनमें संस्कार की भी वृद्धि करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार एक-दूसरे के पूरक हैं। अगर आपके संस्कार सही है तो आपकी शिक्षा भी सही दिशा में जाएगी। हमारा दायित्व है कि युवा पीढ़ी को सही मार्ग दिखाएं, ताकि आने वाला कल अच्छा हो। स्कूल में शिक्षा व घर पर संस्कारों को लेकर उनके साथ रोजाना बातचीत की जाए तो बच्चे स्वयं ही नैतिक मूल्य व संस्कारों के प्रति सजग रहेंगे जिससे हमारा दायित्व भी पूरा हो जाएगा।


राज्यपाल गुरुग्राम के सिलोखरा गांव में स्थित उत्सव फाउंडेशन में रूप वी.के जैन फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित अंकुरम (एक उन्नत सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र) के उद्घाटन एवं सामाजिक कार्य करने वाली संस्थाओं व गणमान्यों के सम्मान अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने उपरोक्त लैब का फीता काटकर शुभारंभ करने उपरांत फाउंडेशन के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान विषय पर तैयार की गई अत्याधुनिक मॉडल की प्रदर्शनी को भी देखा।


राज्यपाल ने समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करने उपरान्त वहां उपस्थित फाउंडेशन के विद्यार्थियों, अभिभावकों व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के भीतर पहले से निहित पूर्णता की अभिव्यक्ति है, शिक्षक का काम मात्र विद्यार्थियों के रास्ते की बाधाओं को दूर करना ही नहीं बल्कि उन्हें संस्कारवान, कुशल एवं नेक इंसान बनाना भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल एवं सशक्त नेतृत्व में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तैयार की गई है। जिसमें शिक्षार्थी के संपूर्ण विकास जैसे की साक्षरता,संख्याज्ञान, तार्किकता, समस्या समाधान, नैतिक, सामाजिक, भावनात्मक मूल्यों के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक संस्थाओं के गणमान्यों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य की सुदृढ़ नींव के लिए शिक्षा सबसे प्रमुख माध्यम है।

ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रही सामाजिक संस्थाएं इसे एक कार्यक्रम का रूप देकर आगे बढ़े। उन्होंने फाउंडेशन में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों से कहा कि बच्चों को शिक्षित करने में फाउंडेशन अपना पूर्ण योगदान दे रहा है। इसलिए यह जरूरी है कि आप घर पर भी उन्हें शिक्षा का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएं। राज्यपाल ने फाउंडेशन के बच्चों से कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ना चाहिए। पढ़ाई के साथ निरंतर क्रियात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपना चरित्र निर्माण भी करना चाहिए। उचित समय पर किए गए प्रयास कभी विफल नहीं होते है। इसलिए एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़े एवं अच्छी आदतों का निर्माण करते हुए जीवन में सफलता की ओर अग्रसर होते रहे।


राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को उन्नत प्रौद्योगिकी से कुशल बनाना समय की मांग है। ऐसे में उत्सव फाउंडेशन में रूप वीके जैन फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित अंकुरम लैब निश्चित रूप से संस्थान के बच्चों के जीवन मे बड़े बदलाव का प्रमुख कारक बनेगी। राज्यपाल ने अपने संबोधन के उपरांत विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाली संस्थाओं व व्यक्तियों को भारत श्रेष्ट सेवा संस्था व भारत सेवा रतन पुरुस्कार देकर सम्मानित भी किया।


समारोह में उत्सव फाउंडेशन के ट्रस्टी  व श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू ने भी फाउंडेशन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X