Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

उच्च स्तरीय कैंसर उपचार सुविधाएं प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

Updated on Thursday, May 11, 2023 13:22 PM IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विकिरण एवं कैंसर विज्ञान (रेडिएशन एवं ऑन्कोलॉजी) विभाग के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के प्रमुख तथा प्रतिष्ठित कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.के. रथ से एक बैठक की।


प्रदेश में कैंसर के मामलों में वृद्धि दर देश के 0.6 प्रतिशत के मुकाबले 2.2 प्रतिशत है और उत्तर-भारत में इसके सबसे अधिक मामले सामने आते हैं। बैठक में हिमाचल में कैंसर उपचार सुविधाओं एवं समग्र स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई। औसतन लगभग 8500 मामले प्रतिवर्ष सामने आते हैं और विभिन्न कारणों से ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश कैंसर मामलों का पता नहीं चल पाता।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा हमीरपुर में केंद्र सरकार से वित्त पोषित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं।


उन्होंने इस घातक बीमारी के प्रति जन-जागरूकता पर विशेष बल दिया और इस दिशा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के सहयोग से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्याशालाएं आयोजित करने का आग्रह किया। उन्होंने कैंसर के लिए अधिक जांच एवं इसकी पहचान की आवश्यकता पर बल दिया ताकि शुरूआती चरण में ही इस रोग का उपचार उपलब्ध करवाया जा सके।


इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वस्थ भविष्य के दृष्टिगत किशोरियों के स्वास्थ्य टीकाकरण के लिए एक पायलट परियोजना शुरू करने की संभावना के बारे में भी चर्चा की।


डॉ. रथ ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि कैंसर का 50 प्रतिशत तक उपचार संभव है। उन्होंने कैंसर के उपचार की नवीनतम तकनीकों के बारे में भी जानकारी प्रदान की।


मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया ने और मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल के.एस. बांशटू भी बैठक में उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X