Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हरियाणा रेडक्रॉस न केवल हरियाणा प्रदेश अपितु अन्य राज्यों में भी जरूरतमंद लोगों की कर रही है मदद - दत्तात्रेय

Updated on Thursday, May 11, 2023 09:15 AM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा रेडक्रॉस न केवल हरियाणा प्रदेश अपितु अन्य राज्यों में भी अपनी कल्याणकारी गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करके जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है। रेडक्रॉस शाखा तथा इसकी जिला शाखाओं द्वारा रेडक्रॉस के उद्देश्यों के आधार पर मानवता के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा  रहे हैं।
 
दत्तात्रेय आज राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 पंचकूला में भारतीय रेडक्रॉस समिति हरियाणा शाखा द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित थे। 
 
इससे पूर्व दत्तात्रेय ने सभी जिला रेडक्रॉस एवं सेंट जोन शाखाओं द्वारा अपने-अपने जिलों में चलाई जा रही गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने रेडक्रॉस द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में स्वच्छ पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये 213 आर ओ के एक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने भारतीय रेडक्रॉस समिति की वर्ष 2023 की त्रैमासिक समाचार पत्रिका का विमोचन भी किया।
 
विश्व रेडक्राॅस दिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये  दत्तात्रेय ने कहा कि आज रैडक्रास आन्दोलन के जन्मदाता सर जीन हेनरी ड्यूना की जयन्ती है और इस उपलक्ष्य में हरियाणा रेडक्राॅस शाखा द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। रेडक्राॅस का शुभारंभ 1863 में हुआ और तभी से ये समिति मानव सभ्यता से जुड़े लोगों के दुखों को कम करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस का थीम है, 
Everything we do comes  from the heart”  यह इस बात को प्रदर्शित करता है कि हम जो कुछ भी करते है वह दिल से होता है। 
 
दत्तात्रेय ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान सेवा के क्षेत्र में हरियाणा राज्य रैडक्रास हमेशा अग्रणीय रही है और इसका मुख्य उद्देश्य है कि राज्य में कोई भी व्यक्ति जरुरत पड़ने पर खून की कमी महसूस न करें।  वर्ष 2022-23 में 4568 स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों द्वारा 3,20,993 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसी प्रकार दिव्यांगों की सेवा में हरियाणा रेडक्राॅस अग्रणी भूमिका निभा रहा है। दिव्यांग लोगों को निशुल्क उपकरणों का वितरण अल्मिको कानपुर के सहयोग तथा रेडक्राॅस द्वारा स्वयं के साधनों से किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में जिला रेडक्राॅस शाखाओं के माध्यम से 10,73,85,235  रुपये की राशि के कृत्रिम अंग दिव्यांगजनों को वितरित किये गये। जिला रेडक्राॅस शाखायें उन व्यक्तियों की भी सहायता करता है, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा विद्यार्थियों में स्वास्थ्य सेवा और मित्रता की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से हरियाणा के स्कूलों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में जूनियर तथा युवा रेडक्रॉस समूह स्थापित किये गये। 
 
 
इस मौके पर उन्होंने जिला रेडक्रॉस एवं सेंट जोन शाखाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आये जिलों को सम्मानित किया। जिला पंचकूला प्रथम स्थान पर रहा। राज्यपाल ने उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस शाखा की अध्यक्षा डाॅ प्रियंका सोनी को एक लाख रुपये का चेक पुरस्कार स्वरूप भेंट किया। फरीदाबाद दूसरे और भिवानी तीसरे स्थान पर रहा, जिन्हें क्रमशः 75 हजार और 50 हजार रुपये का चेक इनाम स्वरूप भेंट किया।
 
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में संबोधित करते हुये कहा कि  सैकड़ो वर्ष पूर्व शुरू हुई रेडक्राॅस समिति आज पूरे विश्व में मानवता की सेवा के काम बढ़चढ़कर कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने मानवता और गरीब व पिछड़ों की सेवा का संदेश दिया था और रेडक्राॅस उसी संदेश को आगे बढ़ाते हुये गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं विदेशों में भी किसी भी विपत्ति के समय रेडक्रॉस लोगों की सहायता करने में सबसे आगे रहती है। कोविड काल में भी इस समिति ने घर-घर जाकर दवाइयां और अनाज वितरित करने में सराहनीय योगदान दिया। इसके अलावा रेडक्रॉस द्वारा रक्तदान शिविरों के आयोजन और दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराकर सराहनीय कार्य कर ही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिये सेवा भाव से अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे है।
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X