Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

एक एकड़ से अधिक जमीन का प्रस्ताव देने वाली ग्राम पंचायत में सरकार बनवाएगी कम्युनिटी सेंटर - दुष्यंत चौटाला

Updated on Monday, May 08, 2023 12:08 PM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को महेंद्रगढ़ जिले के गांव गहली में आयोजित जन सम्मान समारोह में निजामपुर के बाईपास सहित जिला को 4 नई सड़कों की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने जिला में लगभग 150 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने कारगिल शहीद सतपाल सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में ढांचागत सुविधाओं पर विशेष फोकस कर रही है। पिछले लगभग 4 वर्षों में कई अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने हिसार- तोशाम-सतनाली-महेंद्रगढ़-कनीना-रेवाड़ी-तावडू फोरलेन हाईवे को भी मंजूरी दे दी है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रदेश अब एयरवे और हाईवे में अपनी पहचान बना रहा है।


उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने फैसला किया है कि जो भी ग्राम पंचायत एक एकड़ से अधिक जमीन का प्रस्ताव कम्युनिटी सेंटर के लिए पास करके सरकार के पास भेजेगी उसे तुरंत मंजूर किया जाएगा। इसके अलावा जहां भी उपयुक्त भवन उपलब्ध करवाया जाएगा वहां ई-लाइब्रेरी खोली जाएगी।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों को उनके घर द्वार पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ज्यादातर योजनाएं तथा सेवाएं ऑनलाइन कर रही है। फिलहाल 570 प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध है। इसे आने वाले समय में एक हजार करने का लक्ष्य है। सरकार ग्रामीण आंचल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए डिजिटलाइजेशन पर जोर दे रही है।

उन्होंने कहा कि रबी फसल में अभी तक सरकार ने 10500 करोड रुपए गेहूं की खरीद के लिए किसानों के खाते में भेज दिए हैं। इसी प्रकार 1700 करोड़ रुपए सरसों के लिए सीधे किसानों के खाते में भेजे जा चुके हैं। इस मौके पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव, अटेली के विधायक सीताराम यादव भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X