Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ

Updated on Tuesday, April 23, 2013 13:53 PM IST

पंचकूलाः हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी, पंचकूला श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, मुख्यमंत्री हरियाणा के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रांत में पंजाबी भाषा, साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। जब से हरियाणा सरकार ने हरियाणा में पंजाबी भाषा को दूसरा दर्जा प्रदान किया है, तभी से इस क्षेत्र में पंजाबी भाषा के साथ-साथ यहां बसते पंजाबी साहित्यकार अपनी रचनाओं के माध्यम से इस भाषा को दूर-दूर तक फैला रहे हैं। वह अपनी कलम के ज़ोर से मां बोली पंजाबी के प्रचार-प्रसार हेतु हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के माध्यम से डटे हुए हैं। अकादमी की मासिक पत्रिका ‘शब्द बूंद’ उनकी रचनाओं को छाप कर दूर-दूर तक पहुंचा रही है।  इसी शृंखला में आज दिनांक 22 अप्रैल 2013 को अकादमी भवन के सभागार में पंजाबी अकादमी की ओर से हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा वर्ष 2009 और 2010 में आठवीं, दसवीं और बारहवीं के उन 20 विद्याॢथयों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने पंजाबी विषय में मैरिट प्राप्त किया है। इस सम्मान में 500 रु. नकद, प्रमाण पत्र एवम् स्मृति चिन्ह दिया गया। इसी के साथ ही वर्ष 2012 में अकादमी की ओर से आयोजित पंजाबी कहानी लिखने की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के अतिरिक्त 7 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। प्रथम कहानी ‘मदारी’ लेखक सुरिन्दर सिंह ओबराय, फरीदाबाद,  द्वितीय कहानी ‘पत्थर चों खिड़दे फुल’ जगीर कौर संधू, ऐलनाबाद और तृतीय कहानी ‘मनुखता अजे मरी नहीं’ इकबाल सिंह हमजापुर (फतेहाबाद) को दिए गए। प्रथम पुरस्कार में 2500/-रु. नकद, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह , द्वितीय पुरस्कार में 1500/- रु. नकद, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह और तृतीय पुरस्कार में 1000/- रु.नकद, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह शामिल हैं। इसी प्रकार 7 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए जिनमें 500/- रु. नकद, प्रमाण पत्र और पुस्तकों का सैट हर एक को अकादमी की ओर से प्रदान किया गया। इनके नाम हैं- हरनाम सिंह फतेहाबाद, डा. इन्दु गुप्ता, फरीदाबाद, लखविन्द्र सिंह बाजवा रानियां, कंवलजीत कौर जुनेजा, रोहतक, गुरप्रीत कौर सैनी, हिसार, रघुवीर सिंह ईशर, कुरुक्षेत्र और पूरन सिंह निराला ऐलनाबाद शामिल हैं।

इस पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि श्री सुधीर राजपाल आई.ए.एस., महानिदेशक सूचना, जनसम्पर्क एवम् सांस्कृतिक विभाग थे और अध्यक्षता हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक सुखचैन सिंह भंडारी ने की।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में पंजाबी विद्यार्थियों ने कुल 100 अंकों में से 92 से कम अंक किसी ने नहीं लिये। एक विद्यार्थी राहुल कुमार ने दसवीं में 100/100 अंक भी हासिल किये। इससे पता चलता है कि हरियाणा में पंजाबी शिक्षा का स्तर बहुत ऊंचा है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X