चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि श्री राजीव गांधी के सपनों को श्री राहुल गांधी पूरा करेंगे और इसके लिए हरियाणा प्रदेश अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
श्री हुड्डा आज जयपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक के समापन के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार की कुर्बानियां जाया नहीं जायेंगी और आगे आने वाले समय में श्री राहुल गांधी की अहम भूमिका से भारत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक विकसित देश के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि पिता श्री राजीव गांधी के सपनों को श्री राहुल गांधी पूरा करेंगे। आज देश का 70 प्रतिशत युवा कांग्रेस के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर चलने को तैयार है। श्री राहुल गांधी की युवा टीम पर कांग्रेस ने पूरा भरोसा जताया है।