Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

मुख्यमंत्री ने टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बिढ़ाईखेड़ा में 278 करोड़ की 18 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Updated on Tuesday, January 24, 2023 11:12 AM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आज विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली द्वारा टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बिढ़ाई खेड़ा में आयोजित मधुर मिलन समारोह व प्रगति रैली के दौरान 278 करोड़ 30 लाख रुपये की 18 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक  दूड़ा राम,  लक्ष्मण नापा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग की 6 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत की बलियाला गेस्ट हाउस में स्विमिंग पूल और सौंदर्यकरण के कार्य का उद्घाटन, पांच करोड़ 65 लाख रुपये की लागत के कल्पना चावला पार्क, 58 करोड़ दस लाख 70 हजार रुपये की लागत के हिसार से रतिया रोड के बाइपास, एक करोड़ 92 लाख 70 हजार रुपये की लागत के वाटर वक्र्स, एक करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपये की लागत का गांव डूल्ट में वाटर वक्र्स, गांव नाढ़ोड़ी में दो करोड़ 14 लाख 54 हजार रुपये की लागत का वाटर वक्र्स, एक करोड़ 72 लाख 70 हजार रुपये की लागत के गांव पारता में वाटर वक्र्स का एक्सटेंशन कार्य का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गांव भिमेवाला में जलभराव और बाढ़ राहत कार्यों का शिलान्यास किया। इसी प्रकार से 131 करोड़ 87 लाख 72 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नागरिक अस्पताल टोहाना, पांच करोड़ 50 लाख रुपये की लागत के पंचायत भवन टोहाना, 16 करोड़ 60 लाख 98 हजार रुपये की लागत से बनने वाले टोहाना के नये बस अड्डा की आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री ने गांव समैण में 13 करोड़ 89 लाख 87 हजार रुपये, गांव हंसेवाला में तीन करोड़ 30 लाख 78 हजार रुपये, गांव ठरवा में चार करोड़ 58 लाख 63 हजार रुपये, गांव कमालवाला में एक करोड़ 73 लाख 68 हजार रुपये के वाटर वर्क्स की भी आधारशिला रखी। इसके अलावा, पांच करोड़ 45 लाख 98 हजार रुपये की लागत से जाखल में पीने के पानी की सप्लाई कार्य तथा फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव शेखुपुर दड़ौली के दो करोड़ सात लाख रुपये की लागत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन की भी आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री ने की सड़कों के निर्माण और सिंचाई प्रोजेक्ट्स सहित लगभग 270 करोड़ रुपये की लागत की नई घोषणाएं

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने आज नई घोषणाएं करते हुए कहा कि 87 करोड़ रुपये की लागत से टोहाना से रतिया रोड़ का निर्माण करवाया जाएगा। जाखल से धारसूल रोड़ का सौंदर्यकरण व चौड़ाकरण किया जाएगा, जिस पर 67 करोड़ रुपये की लागत आएगी।  टोहाना से भूना रोड़ को 20 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से चौड़ा किया जाएगा। सुरेवाला से भूना रोड़ का 27 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा, टोहाना, सनियाना व बिडाईखेडा रोड़ का निर्माण भी 8 करोड़ 50 लाख की लागत से करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने 36 करोड़ रुपए की लागत के फतेहाबाद ब्रांच के रिमोडलिंग के दो प्रोजेक्ट, 11 करोड़ रुपये के भाखड़ा मेन लाइन के दो प्रोजेक्ट, बिडाईखेडा डांगरा नहर पर 10 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण करवाए जाने की भी घोषणा की।

मनोहर लाल ने कहा कि ग्राम दर्शन पोर्टल के 39 करोड़ रुपये के 26 कार्य पूरे करवाये जाएंगे। इस प्रकार कुल 580 करोड़ रुपये के विकास कार्यो की सौगात टोहानावासियों को मिली।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X