चंडीगढ़, 17 अप्रैल- हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा आयोजित होने वाले वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर के साक्षात्कार प्रशासकीय कारणों से स्थगित कर दिये गये है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए परिषद् के प्रवक्ता ने बताया कि ये साक्षात्कार 16 अप्रैल, 2013 से शुरू होने थे, जिन्हें प्रशासकीय कारणों से स्थगित किया जा रहा है। अब 16 अप्रैल, 2013 को बचे हुए अभ्यार्थियों के साक्षात्कार अगले चरण में लिए जायेंगे।