Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

पर्यावरण संकट का समाधान भारतीय संस्कृति में व्याप्त प्रकृति के सम्मान की भावना से ही संभव : डॉ. चौहान

Updated on Thursday, August 06, 2020 16:31 PM IST

असंध - हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति हमारे पूर्वज वैदिक काल से ही सजग थे। दुनिया के सामने मौजूद पर्यावरण संकट का सामना प्राचीन भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की तरफ़ लौट कर ही किया जा सकता है। वे आज यहाँ भारत विकास परिषद की असंध इकाई द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि परिषद के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद असंध के प्रधान सुरेश जलमाना और पौधारोपण अभियान के संयोजक डॉ. प्रवीण ने की।

डॉ. विरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय समाज में वैदिक काल से ही पृथ्वी को माता मानने की परंपरा रही है और हमारे ऋषि मनीषियों ने वेदों में तो इन वृक्ष-वनस्पतियों को स्थान-स्थान पर नमस्कार किया गया है। नमो वृक्षेभ्यः हरिकेशेभ्यः, वनानां पतये नमः, ओषधीनां पतये नमः, वृक्षाणां पतये नमः आदि मंत्र इनके प्रमाण है। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि के भूमिपूजन के पावन अवसर पर पौधारोपण को एक अनूठी पहल बताया और कहा कि पौधारोपण को जन अभियान बनाने में भारत विकास परिषद सरीखे सामाजिक संगठन राज्य सरकार की बहुत मदद कर सकते हैं।

भारत विकास परिषद असंध इकाई के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता जी ने पौधों को मानव जीवन का अभिना अंग बताया और कहा कि पौधों के महत्व को नकारने का ही परिणाम है कि प्रदूषण ने मानव जीवन को त्रस्त कर रखा है। 

भारत विकास परिषद असंध इकाई के उपाध्यक्ष अधिवक्ता नरेन्द्र शर्मा ने कहा की अच्छे स्वास्थ्य व मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए वृक्षों का आसपास होना सदैव लाभदायक है । पौधों से, वृक्षों से प्राप्त स्वच्छ वायु स्वस्थ्य शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है ।

भारत विकास परिषद असंध इकाई के सचिव लाभ सिंह राणा ने कहा कि कुछ भी भूल जाओ लेकिन नए पौधे लगाना और पौंधों को संरक्षित करना कभी मत भूलो। पौधों को भूलना मानव जीवन को भूलना है ।

भारत विकास परिषद असंध इकाई  के कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रवीण ने पौधारोपण को अत्यंत पुण्य का काम बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधा जरूर लगाना चाहिए और वृक्ष बनने तक उसकी देख-रेख करनी चाहिए  ।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X