Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

झज्जर में बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की 122वीं जयंती के अवसर पर राज्यस्तरीय समारोह आयोजित

Updated on Monday, April 15, 2013 12:34 PM IST

चण्डीगढ़, 14 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनुसूचित जाति (अजा)के 11 लाख स्कूली छात्र/छात्राओं के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में 50 से 200 रुपए मासिक बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की है। अब 11वीं व 12वीं कक्षा के अजा वर्ग के छात्र व छात्राओं को 300 व 400 रुपए से बढ़ाकर 400 व 600 रुपए, 9वीं व 10वीं कक्षा के लिए 200 व 300 रुपए से बढ़ाते हुए 250 व 400 रुपए, छठी से आठवीं कक्षा तक के लिए 150 व 200 रुपए को बढ़ाकर 200 व 300 रूपए तथा पहली से पांचवी कक्षा तक के अजा वर्ग के छात्र/छात्राओं के लिए मासिक प्रोत्साहन राशि को 100 व 150 रुपए से बढ़ाते हुए 150 व 225 रुपए मासिक दिए जाएंगे।

        मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने यह घोषणा आज झज्जर के जहांआरा बाग स्टेडियम में बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की 122वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में की। इससे पूर्व श्री हुड्डा ने शहर के डा. अम्बेडकर चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, हरियाणा की समाज कल्याण मंत्री गीता भुक्कल, सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान, विधायक डा.रघुबीर सिंह कादियान,शकुंतला खटक, नरेश शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आंनद सागर, चेयरमेन चक्रवर्ती शर्मा के अलावा भारी संख्या में लोगों ने शिरकत करके भारत रत्न बाबा साहेब डा.अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा उत्तर प्रदेश में पार्टी के किसी के कार्यक्रम में व्यस्त होने की वजह से समारोह में शामिल नहीं हो पाए।

        बाबा साहेब डा. अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए श्री हुड्डा ने कहा कि बाबा साहेब महान विद्वान, देशभक्त, अर्थशास्त्री, कानूनविद, इतिहासविद थे और उन्होंने हर व्यक्ति को वोट का अधिकार दिलवाया। उन्होंने गरीब से गरीब आदमी के जीवन को सुखमय बनाने, उसमें आत्सम्मान व आत्मबल बढ़ाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। वे देश की आजादी की लड़ाई के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के साथ गोलमेज कांफ्रेंस में भी गए। उन्होंने संविधान का निर्माण इस प्रकार किया कि गरीब, शोषित व पिछड़ा वर्ग को समाज में बराबर की भागीदारी मिले। संविधान के शिल्पी के रूप में उन्होंने योगदान दिया और उनका नाम भारत के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

        श्री हुड्डा ने कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति का भला ही कांग्रेस की नीति है और यही बात उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में अपने साथी मंत्रियों से कही थी कि आप कोई भी फैसला करें, फैसला करने से पहले यह सोचें कि इससे गरीब से गरीब, किसान, मजदूर को क्या लाभ होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बाबा साहेब डा.अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है। सभी वर्गों के फायदे को ध्यान में रखते हुए पिछले आठ साल में कल्याणकारी नीतियां बनाई गई हैं और फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मजदूरों को मनरेगा के माध्यम से सबसे अधिक दैनिक मजदूरी 214 रूपए दी जा रही है, सरकार ने 1600 करोड़ रूपए के बिजली के बकाया बिल माफ किए, सहकारी बैंकों के ऋण की दर को 11 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत किया, किसानों को उनकी फसलों का अच्छा भाव दिया, प्रदेश के गरीब, अजा वर्ग व पिछड़ा वर्ग-ए के 19 लाख 70 हजार स्कूली विद्यार्थियों को मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है, 10 लाख 5 हजार अजा परिवारों के घरों में मुफ्त पानी के कनेक्शन व 200-200 लीटर की पानी की टंकी देने के साथ 2 लाख 80 हजार गरीब परिवारों को 100-100 वर्ग गज के मुफ्त प्लाट दिए जा चुके हैं, अन्य बचे हुए गरीब परिवारों को भी प्लाट दिए जाएंगे। इसी प्रकार अगले दो साल में प्रदेश सरकार द्वारा गांवों में दो लाख गरीबों व शहरों में एक लाख 50 हजार मकान गरीबों के लिए बनाए जाएंगे।

        विपक्षी दल इनेलो पर सीधा हमला बोलते हुए श्री हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के लोग बहुत समझदार है और वे किसी झूठ के बहकावे में आने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे किसी की निंदा करने का आदी नहीं हू, लेकिन ये पब्लिक है, और पब्लिक सब कुछ जानती है। उन्होंने कहा कि कुछ इनेलो नेता यह कह रहे हैं कि उनके नेताओं को अंदर मैने करवाया है। जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। मैं ऐसा काम नहीं करता, मेरे पास इन चीजों के लिए फुरसत नहीं है। मेरा काम प्रदेश के लोगों के हित में विकास करवाना है और मैं इसी में विश्वास करता हॅ। यदि मुझे उन्हें अंदर में डालना होता तो इसके लिए आठ साल इंतजार नहीं करता। उन्हें झूठे आरोप लगाने के बजाय अच्छा वकील कर लेना चाहिए।

        इनेलो नेताओं पर हांसी बुटाना नहर को रूकवाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ मिलकर प्रयास करने का आरोप लगाते हुए श्री हुड्डा ने कहा कि नहर तो बन गई है और प्रदेश के सभी हिस्सों को समान पानी का बंटवारा करने के लिए सरकार निरतंर प्रयासरत है। उनका वायदा है कि वे हक के बराबर भाखड़ा के नीले पानी की एक-एक बूंद लाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व की इनेलो-भाजपा सरकार के छह साल के दौरान झज्जर जिला में केवल 621 करोड़ 2 लाख 9 हजार रूपए खर्च किए थे, जबकि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने यहां 3135 करोड़ 36 लाख 10 हजार रूपए विकास कार्यों पर खर्च किए हैं।

        प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फुलचंद मुलाना ने बाबा साहेब को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि उन्होंने बडे़ कठिन समय में दसवीं पास की, उसके बाद बीए, एलएलबी, एलएलएम और डी.लिट जैसी बड़ी डिग्रीयां हासिंल की। उसके बाद वे प्रोफेसर, पिं्रसीपल और वकील भी रहे। लेकिन समाज के गरीब वर्गों के दुख को नहीं भूले। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकर उनके आदर्शो पर चल रही है और मुख्यमंत्री श्री हुड्डा हर वर्ग के हित में कार्य करने में लगे हुए है।

        समाज कल्याण मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि बाबा साहेब ने सबको वोट देने का अधिकार दिया। बाबा साहेब ने सबको शिक्षित करने का आह्वान किया। आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बाबा साहेब के आदर्शो को अपनाकर भलाई के काम रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बाबा साहेब, गुरू रविदास जी और कबीर जी और बाल्मिकी जी के नाम पर भवनों का निर्माण करवा रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के बैकलॉग को भरने का काम किया है। श्रीमती भुक्कत ने कहा कि गरीब समाज के लोग कांग्रेस के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खडे़ हैं और आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की दस की दस सीटें कांग्रेस को जिताने काम काम करेंगे और श्री हुड़्डा के नेतृत्व में तीसरी बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

        इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज सिंह जाखड़ एडवोकेट, पूर्व मंत्री बंतराम बाल्मिकी, पूर्व विधायक डा.वीरेंद्र पाल, दरियाव सिंह राजौरा, जिला परिषद के अध्यक्ष सतीश छिकारा, ईश्वर शर्मा, विकास अहलावत एडवोकेट, मगनेश चंद जैन, मुकेश भदानी, सूरजभान जाखड़, सुरेश दौचानिया, बिमला धनखड़, उमेद सिंह मातनहेल, नरेश हसनपुर, राम सिंह कुच्छल, उदयभान पूनिया, राकेश अरोड़ा, विनोद खरमाण, सतपाल देशवाल, प्रियवृत दलाल, श्रीओम अहलावत, रामगोपाल भूरावास, कृष्ण धींगड़ा, प्रेम पोपली, महासिंह बिरधाना, रमेश बाल्मीकि, अमित बाल्मीकि, बिजेंद्र रंगा, सुभाष गुर्जर, नीटू भदानी, बंटी सफीपुर, बिजेंद्र माजरा, कर्मवीर महराणा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X