Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

बैसाखी कवि दरबार का आयोजन हुआ

Updated on Monday, April 15, 2013 12:30 PM IST

चंडीगढ़ 15 अप्रैलः हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी, पंचकूला द्वारा कुरूक्षेत्र जि़ला के पिहोवा उपमंडल के डी.ए.वी. कॉलेज के सभागार में बैसाखी के पवित्र त्योहार को समर्पित एक पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया जिसमें समारोह के मुख्य अतिथि पिहोवा की एस.डी.एम. कमलप्रीत कौर एच.सी.एस. और अध्यक्षता अकादमी निदेशक सुखचैन सिंह भंडारी ने की। विशेष अतिथि के रूप में हरियाणा के जाने-माने साहित्यकार डा.रमेश कुमार उपस्थित हुए। इस कवि दरबार में हरियाणा और पंजाब से कवि और कवियत्रियों ने अपनी-अपनी कविताओं द्वारा बैसाखी उत्सव को अपनी कलम से छुआ। इसमें कुलवंत चावला ‘रफीक’, जोगिंदर सिंह ‘मुक्ता’, पूरन सिंह निराला, प्रदुम्न भल्ला, गुरचरन कौर कोचर, गुरप्रीत कौर गिल, मनजीत कौर अंबालवी, जसविंदर कौर ‘फगवाड़ा’ और सुखचैन सिंह भंडारी शामिल थे। लगभग हर कविता में ही बैसाखी के मेले, ढोल की थाप और गेहूं की सुगंध का रंग मिला हुआ था। जोगिंदर सिंह ‘मुक्ता’ के गीत में ‘खालसा पंथ की साजना’ का नज़ारा बहुत ही खूबसूरती पैदा कर गया, जिसमें गुरू गोबिंद सिंह जी की महानता को दर्शाया गया था। इसी प्रकार गुरचरन कौर कोचर की गज़ल में भी कनक के सिट्टों की लहलहाती फसल का जि़क्र काबिले-तारीफ था। कवि दरबार के साथ-साथ ‘कविता कैसे लिखी जाती है’, इस विषय पर सेमीनार में अपनी बात करते हुए यमुनानगर के डा.रमेश कुमार ने कहा कि कविता का आगाज़ कई बार अपने आप ही जेहन में से फूट कर बाहर आ जाता है और छोटी सी बात भी अचानक कविता का रूप धारण कर लेती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कमलप्रीत कौर ने जहां अपनी जि़ंदगी की छोटी-छोटी घटनाओं को धीरे-धीरे बड़ा होते बताया वहीं यह भी कहा कि इसी प्रकार कविता की भी अचानक छोटी सी घटना से ही उत्पत्ति हो जाती है। निदेशक सुखचैन सिंह भंडारी ने हरियाणा सरकार द्वारा अकादमी की ओर से पंजाबी भाषा, पंजाबी साहित्य और पंजाबी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने लिए निरंतर अग्रसर है। हर महीने अलग-अलग स्थानों पर जा कर अलग-अलग साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसका पंजाबी जगत् द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया जा रहा है।

 

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X