Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

मुख्यमंत्री ने पालमपुर तथा कांगड़ा के भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल रैलियों को संबोधित किया

Updated on Tuesday, June 30, 2020 06:56 AM IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से संगठन जिला पालमपुर तथा कांगड़ा के भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान महिलाओं ने प्रदेश के लोगों के लिए फेस मास्क तथा फेस कवर तैयार व वितरित करने का सराहनीय कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला मोर्चा ने प्रदेश में क्फ्र्यू के दौरान जरूरतमंद लोगों को राशन तथा पका हुआ भोजन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि तत्काल में हिमाचल प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पंचायती राज संस्थानों तथा शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला पहला राज्य था। उन्होंने कहा कि इससे न केवल विकास तथा नीति बनाने में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हुई है बल्कि उन्हें सामाजिक तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनाया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के बिना समाज में विकास तथा प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती क्योंकि महिलाएं विश्व की कुल आबादी का लगभग 50 प्रतिशत भाग है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सशिक्तकरण सुनिश्चित करने तथा उन्हें विकास में भागीदार बनाने के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 2.76 लाख परिवारों को निःशुल्क गैस कनैक्शन प्रदान किए गए हैं जबकि उज्ज्वला योजना के तहत 1.36 लाख गैस कनैक्शन दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत 5.90 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल मई व जून माह के दौरान प्रत्येक बैंक खाते 500 रूपये जमा किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस की रोकथाम में आशा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने एक्टिव केस फाईंडिंग अभियान में आईएलआई लक्ष्णों वाले लोगों को चिन्हित कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मार्च से जून माह तक प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को एक हजार रूपये प्रतिमाह अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। अब प्रदेश सरकार ने जुलाई तथा अगस्त माह में प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को 2000 रूपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि लड़कियां प्रत्येक क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की प्रथम बैठक में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुड़िया हेल्पलाईन आरंभ की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए समय पर प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लाॅकडाउन का निर्णय कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में सहायक सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा समय पर लिए गए निर्णयों के कारण भारत में कोरोना के कारण मृत्यु दर विश्व के अधिकतर विकसित देशों की तुलना में बेहद कम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक समय कोविड-19 का केवल एक मामला था लेकिन यह संख्या अब 902 हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा देश के विभिन्न भागों में फंसे लगभग 2 लाख प्रदेशवासियों को वापिस लाने से कोविड-19 मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि प्रदेश में वापिस आने वाले लोगों को क्वांरटीन में रखने के उपरांत ही घरों के लिए जाने की अनुमति दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में पिछले लगभग छः सालों में अभूतपूर्व प्रगति हुई तथा ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने तथा तीन तालक के उन्मूलन के निर्णयों ने एक राष्ट्र, एक संविधान की कल्पना को साकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार को लाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि जब पूरा विश्व कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ रहा है तो ऐसे समय में महिलाएं न केवल माॅस्क बनाने तथा वितरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रहीं है कि लोग होम क्वांरटीन की अवेहलना न करें। उन्होंने महिलाओं से अधिक समर्पण तथा जिमेदारी के साथ कार्य करने का आवाहन किया ताकि भाजपा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाने मे सफल हो।

शहरी विकास मंत्री सरवीन चैधरी ने कहा कि महिलाओं ने लगभग हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को साबित किया है। उन्होंने महिलाओं के सशिक्तकरण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। भाजपा महिला मोर्चा कांगड़ा की अध्यक्ष रंजू रस्तोगी ने कोविड-19 महामारी के दौरान जिला महिला मोर्चा द्वारा आरंभ की गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। राज्य भाजपा महासचिव त्रिलोक कपूर ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए वर्चुअल रैली में अपना बहुमूल्य समय देकर भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X