चंडीगढ़ 11 अप्रैलः हरियाणा सरकार द्वारा संचालित हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी, पंचकूला के निदेशक सुखचैन सिंह भंडारी ने बताया कि वैशाखी उत्सव को समर्पित पेहोवा (कैथल) में स्थित डी.ए.वी. कॉलेज के सभागार में शुक्रवार दिनांक 12 अप्रैल को सुबह 11.00 बजे एक भव्य पंजाबी कवि दरबार अकादमी की ओर से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा और पंजाब के लगभग एक दर्जन कवि वैशाखी के रंग में रंगी हुई कविताओं का पाठ करेंगे और साथ ही ‘कविता का आगाज़’ कैसे होता है, इस पर एक पंजाबी विद्वान अपने विचार भी श्रोताओं के सम्मुख प्रस्तुत करेंगे। अकादमी की ओर से इस पवित्र दिवस पर पंजाबी काव्य जगत् की ओर से एक अपना प्रतिष्ठित योगदान होगा।