Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

मीडिया में कैसे रखें महिलाओं की समस्याएं जानेंगी हरियाणा की बेटियां

Updated on Sunday, June 28, 2020 07:53 AM IST

चंडीगढ़ - महिलाओं के साथ होने वाली उत्पीडऩ की बहुत सी घटनाएं आज भी मीडिया में नहीं आने के चलते दबी रही रह जाती हैं और महिलाओं को इंसाफ नहीं मिल पाता है। जिसके पीछे बड़ा कारण यह भी कि महिलाएं अपनी बात मीडिया में नहीं रख पाती हैं लेकिन महिला अधिकारों व बेटियों के सम्मान की लड़ाई लड़ रही सेल्फी विद डॉटर फांउडेशन ने हरियाणा की बेटियों को प्रेस से रूबरू होने के गुर सिखाने के लिए शनिवार को प्रदेशव्यापी अभियान ‘प्रेस कांफ्रैंस बॉय हर’ की शुरूआत की है।

जूम एप के जरिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए चंडीगढ़ से प्रकाशित हिंदी दैनिक के संपादक संजय पांडेय ने इसमें जुड़ी सौ से अधिक लड़कियों को प्रेस कांफ्रैंस का अर्थ, उसकी प्रकार, कांफ्रैंस कैसे शुरू करें आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर बोलते हुए सेल्फी विद डॉटर फांउडेशन के संस्थापक सुनील जागलान ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्स ग्रामीण परिवेश की लड़कियों को उनकी बात रखने में सक्षम करने के लिए सशक्त माध्यम मीडिया से रूबरू करवाने के लिए प्रशिक्षण देना है।

उदघाटन सत्र में जूनियर पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध कालका विधानसभा क्षेत्र की नौ वर्षीय दिव्यांशी गौड़ तथा सेल्फी विद डॉटर अभियान की ब्रांड एंबेसडर की उम्मीदवार अंजुम इस्लाम, रिजवाना खान, वसीमा, शहनाज बानो,आरस्तून के अलावा सेल्फी विद डॉटर के सिग्नेचर अभियान की ब्रांड एंबेसडर अनवी अग्रवाल ने कई ज्वलंत मुद्दों से जुड़े सवाल उठाए। वरिष्ठ पत्रकार अनुराग अग्रवाल ने अभियान की लांचिंग पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रैस कांफ्रैंस करने से पहले आप सब विषय का पूर्ण ज्ञान रखे। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण पांडेय ने कहा कि कालका से लेकर मेवात तक की लड़कियां इस अभियान से जुडक़र हरियाणा को नई पहचान देंगी।

इस अवसर पर फांउडेशन के संस्थापक सुनील जागलान ने कहा कि फांउडेशन का प्रयास है कि वह गांव स्तर पर एक लडक़ी को प्रवक्ता के रूप में स्थापित करे जो महिलाओं की समस्याओं को मीडिया के माध्यम से समाज के सामने रखे। इस अवसर पर सेल्फी विद डॉटर फॉर सिंगल वूमैन की विजेता पूजा के अलावा हरियाणा के कई जिलों की वालंटियर ने भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X