Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारत-अमेरीका व्यापार परिषद् को संबोधित किया

Updated on Saturday, June 27, 2020 07:48 AM IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत-अमेरीका व्यापार परिषद् की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्यवर्धक जलवायु, प्रदूषण मुक्त वातावरण तथा प्रचूर और निर्बाध बिजली की आपूर्ति हिमाचल प्रदेश को विश्व की नामी कंपनियों के लिए भी निवेश का एक पसंदीदा गंतव्य बनाती है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इस निवेशक सम्मेलन में विश्वभर के उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए और राज्य में निवेश करने में गहरी रूचि दिखाई। इस सम्मेलन में एक लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए तथा सम्मेलन के तीन माह के भीतर ही 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने राज्य सरकार के प्रयासों को प्रभावित किया है। हालांकि इस संकट के बावजूद राज्य के फार्मा उद्योग द्वारा बनाई गई हाईड्रोक्सीेक्लोरोक्वीन दवा ने न केवल देश की आवश्यकताओं को पूरा किया है, बल्कि इसका निर्यात संयुक्त राज्य अमेरीका सहित कई अन्य देशों को भी किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगपतियों को कई सुविधाएं प्रदान कर रही है, क्योंकि राज्य में खाद्य प्रसंस्करण और निर्माण क्षेत्रांे में निवेश की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने भारत-अमेरीका व्यापार परिषद् द्वारा इस अभूतपूर्व समय में निभाई गई भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि परिषद् ने समय रहते किए गए हस्तक्षेप से प्रदेशों पर ध्यान वापिस केंद्रित होने के साथ-साथ अमेरीकी कंपनियांे द्वारा निवेश योजनाओं पर विचार तथा व्यापार समुदाय के साथ वार्तालाप अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुए हैं।

भारत-अमेरीका व्यापार परिषद् की प्रबन्ध निदेशक अम्बिका शर्मा ने एफएमसीजी, प्रौद्योगिकी, कृषि, ऊर्जा और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्रों में प्रदेश सरकार के साथ निवेश को प्रोत्साहन और व्यवसाय विकास के लिए कार्यनीति तैयार करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ परिषद् की लम्बे समय से संबद्धता रही है और हम प्रदेश सरकार के साथ कार्य करने के इच्छुक हैं।

परिषद के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर अपने विचार सांझा किए और मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न मुद्दे भी प्रस्तुत किए।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X