Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

बैंक कर्मचारी की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर छीने एक लाख

Updated on Friday, June 26, 2020 10:52 AM IST

जींद - सफीदों में नहर पटरी स्थित बंधन बैंक के कर्मचारी की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर अज्ञात 4 युवकों ने करीब एक लाख रूपए की राशी छीन ली। घटना की सूचना पाकर एस.एच.ओ. देवीलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। बताया जाता है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सफीदों की नहर पटरी पर स्थित बंधन बैंक का रिकवरीमैन मनीष उपमंडल के गांव कारखाना, सिंहपुरा व बहादुरपुर आदि से रूपयों की रिकवरी करके बैंक में वापिस लौट रहा था कि जैसे ही वह नहर पटरी पर बैंक के नजदीक पहुंचा तो वहां पर नहर के दीवार पर पहले से ही ताक में बैठे 4 युवकों में से एक युवक ने बैंक कर्मचारी मोटरसाइकिल के आगे अपनी

मोटरसाईकिल अड़ा दी और बाकी युवक बैंक कर्मचारी पर टूट पड़े। चारों युवक बैंक कर्मचारी से रूपयों का बैग छीनकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। पीडि़त कर्मचारी मनीष ने बताया कि उस बैग में एक लाख तीन हजार रूपए थे और वह यह राशी कई गांवों से रिकवर करके ला रहा था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएचओ देवीलाल ने सीसीटीवी फूटेज का खंगाला और फूटेज में घटना को अंजाम देते हुए 4 युवक साफ दिखाई पड़ रहे हैं।एसएचओ देवीलाल का कहना है कि घटना की तफतीश की जा रही है और जल्द ही युवकों को काबू कर लिया जाएगा।

अगस्त 2018 में भी हुई थी इस बैंक में वारदात-

गौरतलब है कि इसी प्रकार की वारदात अगस्त 2018 में बैंक के अंदर फील्ड अधिकारी के साथ भी हुई थी। फील्ट अधिकारी को बंधक बनाकर युवक हजारों रूपए की नकदी लूट ले गए थे। फील्ड अधिकारी मदन उस दिन बैंक में बैठा हुआ था। इसी दौरान एक युवक ने बैंक का दरवाजा खटखटाया जब उसने उससे पूछा कि वह किस लिए आया है तो उसने बताया कि वह लोन के बारे में जानकारी हासिल करना चाहता है। इस दौरान 2 लडक़े ओर उसके साथ थे। उनमें से एक ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर तानकर कहा कि लोकर की चाबी दो। जब उसने चाबी नहीं दी तो उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी ओर उसे बंधक बनाकर उसके बैग में रखी कलेक्शन की 50 हजार व उसकी जेब से 2100 रूपए की नकदी लूटकर फरार हो गए थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X