Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

इनेलो नेता अभय चौटाला का बड़ा हमला, विपक्ष के नेता पर भी निशाना

Updated on Friday, June 26, 2020 10:51 AM IST

चंडीगढ़ - वरिष्ठ इनेलो नेता व ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश की भाजपा-जेजेपी गठबंधन सरकार ही नहीं, विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। अभय का कहना है कि हुड्डा, भाजपा और जेजेपी ‘ए’, ‘बी’ व ‘सी’ टीम की तरह है। तीनों आपस में मिले हुए हैं और मिलकर राजनीति करके लोगों को गुमराह किया जा रहा है। वे बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

अभय ने कहा, ‘हुड्डा हम पर आरोप लगाते थे कि इनेलो और भाजपा ए व बी टीम हैं’। जेजेपी का जिक्र करते हुए कहा, ‘इसी तरह इनेलो से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले नेता भी कहा करते थे कि अभय सिंह ने विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाय सरकार को सदन में बचाने का काम किया’। उन्होंने कहा कि अब वे लोग खुद तो सरकार में शामिल हो गए हैं और आने वाले दिनों में भाजपा में विलय भी करेंगे।

 

अभय ने कहा कि हुड्डा का यह कहना कि वे मुख्य विपक्ष हैं और प्रदेश के लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं, पूरी तरह से गलत है। हुड्डा की पोल तो पिछले राज्यसभा चुनाव में ही खुल गई थी। जब उन्होंने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार आरके आनंद को जितवाने की बजाय भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा की मदद की। पेन की स्याही बदलवा कर कर वोट भी रद्द करवा दिए गए। हुड्डा ने तो बैलेट पेपर ही खाली छोड़ दिया था।

अभय ने कहा कि अब उस अहसान का बदला चुकाने के लिए भाजपा ने जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां पर तीसरा उम्मीदवारा न उतारकर कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताने का काम किया। अभय ने कहा कि हुड्डा की भाजपा के साथ मिलीभगत है, इसका ताजा उदाहरण मानेसर का उल्लावास घोटाला है। इस घोटाले के 36 आरोपियों में हुड्डा का नाम भी था। इसकी चार्जशीट सीबीआई ने कोर्ट में दाखिल की थी।

वही चार्जशीट ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के पास भी गई लेकिन भाजपा सरकार के साथ मिलीभगत करके हुड्डा का नाम चार्जशीट से हटाकर क्लीन-चिट दे दी गई। इनेलो नेता ने कहा कि पहली दफा ऐसा हुआ है कि ईडी ने सीबीआई की चार्जशीट से किसी का नाम निकाला है। अमरजेंसी का मुद्दा उठाते हुए अभय ने कहा, 45 साल पहले आज ही के दिन कांग्रेस ने हिंदुस्तान में अमरजेंसी लगाई थी। विपक्ष के सारे नेताओं को जेल में डाल दिया गया था और जनता को यातनाएं दी गई थी।

उन्होंने कहा कि तेल की कीमत प्रति बैरल लगातार कम हो रही है। जहां इस महामारी के अंदर तेल के रेट कम होने चाहिए थे वहीं तेल की रेट 10 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। सरकार जनता से टैक्स के रूप में लूटकर घाटे की भरपाई कर रही है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी विपक्षी दलों को तेल को जीएसटी में शामिल करवाने के लिए लामबंद होना चाहिए ताकि पेट्रोल और डीजल की कीमत 40 रुपए से भी कम हो जाए।

एमएसपी को खत्म करने की साजिश

इनेलो नेता ने सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एमएसपी को खत्म करने का काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुद बयान दिया था कि एमएसपी को खत्म कर देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने भी कह दिया कि किसान अपनी फसल कहीं भी बेच सकते हैं। अगर हरियाणा का किसान मंडी में फसल बेचने जाएगा तो सरकार ये कहकर मना कर देगी कि अपनी फसल कहीं भी जाकर बेचे, हमारी खरीदने की कोई जिम्मेदारी नहीं है। फिर तो बड़े व्यापारी ही किसान की फसल का भाव तय करेंगे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X