Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

प्रतियोगी परीक्षाओं पर चल रही अनिश्चितता को शीघ्र समाप्त करे केन्द्र – मनोहर लाल

Updated on Monday, April 27, 2020 14:59 PM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज केन्द्र सरकार से एनडीए, इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए 12वीं कक्षा के बाद होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे कि कम्बाइंड डिफेंस सर्विसिज़, जेईई तथा एनईईटी(नीट) के संबंध में चल रही अनिश्चितता को शीघ्र समाप्त करने के लिए तुरंत कदम उठाने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों की हुई वीडियो कांफे्रसिंग में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री को अवगत करवाया कि हरियाणा कोरोना वायरस से उत्पन्न संकट की इस घड़ी में हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और आर्थिक गतिविधियों को सुरक्षित रूप से पुन: शुरू करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के संबंध में प्रदेश के वर्तमान आंकड़े काफी आशाजनक हैं। प्रदेश में प्रतिदिन 3115 सैम्पल टैस्ट किए जा रहे हैं। आज तक किए गए कुल 22,243 टैस्ट में से केवल 299 पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इलाज के बाद 205 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए प्रत्येक व्यक्ति का जीवन कीमती है और हम हर किसी को बचाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन फिर भी दुर्भाग्यवश राज्य में कोविड-19 से 3 व्यक्तियों की जान गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में स्क्रीनिंग और टैस्टिंग पर बहुत जोर दिया जा रहा है। आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स इत्यादि के साथ राज्य में कुल 20,792 टीमें बनाई गई हैं। प्रदेश के शत-प्रतिशत परिवारों की स्क्रीनिंग के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरे उत्साह और सावधानी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग के दौरान जो भी कोराना संक्रमण के सम्भावित व्यक्ति मिलते हैं, उनके सैम्पल टैस्ट किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 32.21 लाख लोग आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर चुके हैं। इस समय पूरे प्रदेश में 155 कंटेनमेंट जोन हैं, जहां लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में लगभग 19 हजार मरीजों के लिए कोरंटाइन व्यवस्था व 9444 मरीजों के लिए आइसोलेशन बैड की व्यवस्था है। राज्य में 1101 वैंटिलेटर चालू हालत में हैं। इसके अतिरिक्त, सर्जिकल मास्क  एवं पीपीई किट्स की भी कोई कमी नहीं है।

राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बरती जा रही सावधानियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में 20 अप्रैल को केन्द्रीय गृह मंत्रालय के लॉकडाउन में ढील देने के दिशा-निर्देशों को पूर्णत: लागू किया गया है। लेकिन कुछ जिलों में कुछ गतिविधियों पर सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां श्रमिकों को कार्य स्थल पर (इन सिटू) रखने के प्रबंध हैं, ऐसी औद्योगिक एवं निर्माण गतिविधियों को, केवल कंटेनमेंट जोन को छोडक़र, पूरे राज्य में शुरू कर दिया गया है। इसी प्रकार, ऐसी 415 इकाइयों में 18750 श्रमिक इन सिटू काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, 1448 भठ्ठïों में दो लाख से भी अधिक श्रमिक वहीं रह कर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परन्तु पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला, जहां कोविड-19 के कुछ मामले प्रकाश में आए हैं, में थोड़ी सख्ती बरती जा रही है।

राज्य में शुरू की गई कृषि गतिविधियों के बारे प्रधानमंत्री को अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में गेहूं एवं सरसों की आवक और खरीद के कार्य में पूरी सावधानी बरती जा रही है। हर मंडी में किसानों व मजदूरों के लिए मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में किस किसान को किस दिन किस मंडी में किस समय अपनी फसल लानी है, ऐसी सूचना उन्हें दो दिन पहले एसएमएस के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों, आढ़तियों,किसानों और श्रमिकों को कोविड के खिलाफ नि:शुल्क 10 लाख रुपये जीवन बीमा कवर भी दिया गया है।

 उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर राज्य में अब तक स्थिति पुर्ण नियंत्रण में है। हम सतत सावधान हैं और भविष्य में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुरी तरह तैयार हैं।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X