Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

हरटेक सोलर ने दशमेश डेंटल कालेज में लगाया 600 किलोवाट का रूफ टॉप प्लांट

Updated on Saturday, March 07, 2020 08:52 AM IST

फरीदकोट - पंजाब समेत पूरे देश में बिजली का उत्पादन कम व महंगा होता जा रहा है। ऐसे में सौर ऊर्जा सबसे सस्ता एवं विस्तारित विकल्प होने के कारण इसका तेजी से विस्तार हो रहा है। पहले जहां इसकी पहुंच एक सीमित बाजार तक थी वहीं अब यह हर घर में दस्तक दे रहा है। ग्लोबल वार्मिंग के दौर में सौर ऊर्जा को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है।

उक्त विचार पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री में पंजाब चैप्टर के को-चेयरमैन एवं हरटेक सोलर के निदेशक सिमरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को दशमेश इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड डेंटल साइंस में हरटेक सोलर द्वारा स्थापित 600 किलोवाट क्षमता वाले सोलर रूफ टॉप प्लांट के उदघाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि इस रूफ टॉप सोलर प्लांट के माध्यम से हर साल 9.82 लाख यूनिट स्वच्छ बिजली पैदा होगी, जिससे 16,350 टन कार्बन डाईऑक्साइड का उत्सर्जन होगा।

इस सोलर परियोजना से हर साल जहां 15 लाख पेड़ों को बचाया जा सकेगा वहीं दशमेश डेंटल कॉलेज के करीब 500 विद्यार्थियों की जरूरत को पूरा करते हुए बिजली बिल में करेगी 80 से 90 फीसदी की कटौती होगी। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के संस्थानों में बिजली की खप्त कहीं अधिक होती है। ऐसे में वह सौलर परियोजनाओं को अपनाकर जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में भी अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं।

इससे पहले सोलर प्लांट को चालू करने की रस्म अदा करते हुए गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय नई दिल्ली के उपकुलपति प्रो.डाक्टर महेश वर्मा ने कहा कि बाबा फरीद की धरती फरीदकोट के लिए यह गौरव की बात है कि दशमेश डेंटल साइंस कालेज अपनी तरह का पहला शैक्षणिक संस्थान हैं जिसने बिजली के विकल्प के रूप में सौलर को अपनाया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नई दिल्ली स्थित एम्स में सेंटर फॉर डेंटल एजुकेशन के चीफ प्रो.डाक्टर ओ.पी. खरबंदा ने कहा कि भूगौलिक दृष्टिकोण से पंजाब में 365 दिनों से 300 से अधिक दिनों तक धूप रहती है। ऐसे में यहां सौलर रूफ टॉप प्लांट की अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर इंडियन इलैक्ट्रीकल एंड इलैक्ट्रोनिक्स मैन्यूफैक्चरस एसोसिएशन नार्दन कौंसिल के चेयरमैन हरटेक सिंह, कालेज निदेशक डॉ.गुरसेवक सिंह, प्रिंसीपल एसपीएस सोढी समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X